{"_id":"12e429c1b75f08536ba3cd8d867fa76a","slug":"market-ready-for-christmas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के लिए सजी शहर की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के लिए सजी शहर की दुकानें
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के लिए शहर का बाजार तैयार है। स्कूलों में अगले तीन दिन तक क्रिसमस डे के कार्यक्रम होंगे। इसके लिए सांता क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री, कैप, कैंडल सहित अन्य सामान दुकानों पर सजा हुआ है।
विज्ञापन
मॉल रोड स्थित गोयल सुपर मार्केट के संचालक मदन गोयल ने बताया कि क्रिसमस को लेकर उनके पास विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं।
बिना सजा क्रिसमस ट्री 50 से लेकर 800 रुपये में उपलब्ध है। सजा सजाया हुआ 150 से 1000 रुपये में मिल रहा है। सांता क्लॉज कैप 30 से 50 रुपये में, जबकि सांता क्लॉज की ड्रेस 150 से 300 तथा मास्क 150 से 250 तक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
क्रिसमस के लिए लोग अपने घर सजाने के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। शहर के सेंट थॉमस चर्च में 13 दिसंबर को व्हाइट संडे गिफ्ट के तौर पर मनाया गया था। चर्च में कैरोल सिंगिंग के साथ क्रिसमस मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
24 दिसंबर की रात को बोन फायर डे मनाया जाएगा। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। शहर के बीचोंबीच बनी बनी सेंट थामस चर्च का 1862 में बनाया गया था।
क्रिसमस डे के दिन सुबह से ही मोमबत्ती तथा गुलाब के फूल लेकर लोग चर्च में पहुंचेंगे। यहां मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते हुए यीशु को याद करेंगे।