{"_id":"c51bba2d755d0cd3ae3156b43a31c69b","slug":"manju-won-100-meter-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में मंजू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में मंजू अव्वल
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाबीर स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित खेल इवेंट के दूसरे दिन शनिवार को हिसार खण्ड द्वितीय की ब्लॉक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम रमन ने किया। परियोजना अधिकारी उर्मिल सिवाच ने जानकारी दी। मुकाबलों में साइकिल रेस में गांव लुदास की मीनाक्षी प्रथम, गांव बालसमंद की लक्ष्मी द्वितीय व ममता तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर की दौड़ में गांव न्यौली कलां की सुशीला प्रथम, बांहाडेड़ी की विशाखा द्वितीय व मिंगनीखेड़ा की सुमन तृतीय रहीं। 300 मीटर की दौड़ में शाहपुर की पूजा ने प्रथम, न्यौली कलां की रितु ने द्वितीय व कांताराम सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मंजू पातन ने प्रथम, सुनीता गोरछी ने द्वितीय व दर्शना टोकस ने तृतीय स्थान पाया। नींबू-चम्मच दौड़ में मीना रावलवास कलां ने प्रथम, सविता डोभी ने द्वितीय व सीमा बलबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में दर्शना डोभी प्रथम, दर्शना मुकलान द्वितीय व फरमाली मल्लापुर तृतीय रहीं। सभी दौड़ कोच नरेंद्र कुण्डू व सतविंदर गिल की देखरेख में कराई गई। समारोह के दौरान लुदास की खुशी, छोटो व पुष्पा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
वहीं रावलवास की बीरमती व उनकी सहयोगियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके अलावा संजना पुत्री प्रहलाद ने विभिन्न योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर दर्शना, बिमला, सविता, अर्चना, नीलम, सुदेश, कमलेश, चरणजीत, कुलवंत ढांडा, कर्मचंद व रमन टाउन पार्क सभी सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी वर्कर व स्टाफ मौजूद रहा।