फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mandeep fired at Sukhvindra for seeking a share in liquor contracts

शराब के ठेके में हिस्सेदारी मांगने पर मंदीप ने सुखविंद्र पर चलाई थी गोली

Sun, 02 Aug 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mandeep fired at Sukhvindra for seeking a share in liquor contracts
गांव भगाना में 31 जुलाई को हुए गोलीकांड मामले में घायल सुखविंद्र के सदर थाना पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने सुखविंद्र की शिकायत पर आरोपी मनदीप व तीन अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुखविंद्र ने बताया कि वह गांव निवासी कर्मबीर अपने भांजे हिसार कैंट निवासी नवीन के साथ गांव भगाना में शराब का ठेका चलाते हैं। सुखविंद्र ने बताया कि उस ठेके में मनदीप और उसकी हिस्सेदारी है। ठेके में सुखविंद्र की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी है। सुखविंद्र ने बताया कि करीब दो माह पूर्व जब उसने अपने हिस्से के पांच प्रतिशत मांगे तो इस पर मनदीप से कहासुनी हो गई थी। उसी बात को लेकर मनदीप उससे रंजिश रखने लगा था।
विज्ञापन

दो दिन पहले सुखविंद्र के भाई पर भी चलाई थी गोली
सुखविंद्र ने बयान में पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे कर्मबीर व नीटू ने फोन कर नीटू के घर बुलाया। यहां तीनों के बीच शराब के ठेके को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद तीनों लाडवा रोड पर धर्मशाला के पास चले गए। सुखविंद्र ने बताया कि इस दौरान कर्मबीर व नीटू उसे वहीं छोड़कर चले गए। उसके करीब 15 मिनट बाद मनदीप स्विफ्ट डिजायर कार में अपने तीन साथियों के साथ आया और उसके सीने में गोली मारने लगा। इस दौरान सुखविंद्र पीछे हट गया। गोली सुखविंद्र की जांघ के पास लगी। गोली चलाने के बाद मनदीप साथियों सहित फरार हो गया। सुखविंद्र ने बताया कि मनदीप ने वारदात से दो दिन पूर्व भी रात को उसके भाई सुखचैन पर भी गोली चलाई थी। उस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस ने मनदीप व तीन अन्य के खिलाफ धारा 307, 25 और 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखंविंद्र के बयान दर्ज कर मनदीप व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। अभी कोई हिरासत में नहीं लिया गया। मनदीप कुछ दिन पूर्व किसी मामले में जेल से जमानत पर आया था। उसके बारे भी जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल किसी प्रकार का सुराग हाथ नहीं लगा है।
- संदीप, सदर थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed