{"_id":"663d1e136d30a022de0fa2d4","slug":"mandal-police-tightened-its-grip-on-gang-warfare-50-accused-of-14-gangs-arrested-hisar-news-c-21-hsr1013-378006-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मंडल पुलिस ने गैंगवारी पर कसा शिकंजा, 14 गैंग के 50 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मंडल पुलिस ने गैंगवारी पर कसा शिकंजा, 14 गैंग के 50 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने वीरवार को अपने कार्यालय में सक्रिय गैंगों की सूची व उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए मंडल पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई रिपोर्ट तलब कर समीक्षा की।
समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि मंडल में डकैती, लूट, सेंधमारी, चोरी, छीना-झपटी व वाहन चोरी के कुछ गिरोह सक्रिय है, जिनका पूरी तरह से नेटवर्क तोड़ने के लिए मंडल पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की है। मंडल पुलिस ने उक्त अपराधों से जुडे 14 गैंगों के 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करने पर 141 वारदातों का खुलासा हुआ है और उनके कब्जे से 36,85,475 रुपयों की बरामदगी हुई है। हिसार पुलिस ने 2 गिरोहों के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 39 मुकदमों को हल करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,76,700 रुपये की संपत्ति भी बरामद की है।
हांसी पुलिस ने 2 गिरोहों के 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके 10 मुकदमों को सुलझाने मे सफलता पाई है व आरोपियों के कब्जे से 100400 रुपये की संपत्ति बरामद की है। जींद पुलिस ने 5 गिरोहों 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 22 मुकदमों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,44,000 रुपये की संपत्ति बरामद की है। सिरसा पुलिस ने 3 गिरोहों 11 आरोपियों को गिरफ्तार करके 10 मुकदमों को हल किया है व आरोपियों के कब्जे से 591375 रुपये की संपत्ति बरामद की है। फतेहाबाद पुलिस ने 2 गिरोहों के 12 आरोपियों को गिरफ्तार करके 60 मुकदमों का हल किया है व उक्त आरोपियों के कब्जे से 77,000 रुपये की संपत्ति बरामद की है ।