{"_id":"6148c39a8ebc3e86675765a6","slug":"man-troubled-by-financier-commits-suicide-hisar-news-hsr6122584188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फाइनेंसरों के दबाव में गांव तलवंडी निवासी संदीप ने रविवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संदीप ने आत्महत्या से पहले फाइनेंसर को एक मेसेज भी किया था, जिसमें लिखा खांडेवाले फाइनेंसर जिंदगी का गुडबाय, तेरी वजह से मेरी मौत हुई है।
सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतक के भाई तलवंडी राणा निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई व एक बहन है। दोनों भाई और अपनी मां के साथ गांव में रहते हैं। करीब दो वर्ष पहले पिता की मौत हो चुकी है। रविवार को रात 9 बजे के करीब सभी सो गए। आधी रात बाद करीब 1:30 बजे वह शौच के लिए उठा तो उसे अपने भाई संदीप के कमरे की बिजली जलती हुई दिखाई दी। उसने कमरे के पास जाकर देखा तो अंदर पंखे से रस्सी लटकती दिखी। पंखा भी मुड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने अपनी मां कृष्णा को उठाया। दोनों ने संदीप को आवाज दी। जब संदीप का जवाब नहीं आया तो दरवाजे को खोलने के लिए धकेला। दरवाजा अंदर से बंद था। जोर से धक्का देने पर दरवाजा खुला तो अंदर संदीप का शव पंखे पर लटका मिला। रस्सी काट कर शव को उतारा। रोने की आवाज सुनकर उसका चाचा सुखबीर आ गया। तब संदीप को लेकर अस्पताल पहुंचे।
रुपये लौटाने के लिए बना रहे थे दबाव
संजीव ने बताया कि उसके भाई संदीप ने बरवाला चुंगी निवासी विक्की खांडेवाला फाइनेंसर और तलवंडी राणा निवासी बुल्ली उर्फ संदीप फाइनेंसर से कुछ रुपये लिए हुए थे। दोनों ने संदीप पर बार-बार अपने रुपये ब्याज सहित देने के लिए दबाव बनाया हुआ था। दोनों संदीप पर पैसे देने के लिए जबरदस्ती करने लगे। संदीप ने उसे रविवार शाम को घर पर बताया था कि विक्की बुल्ली के पैसों के लिए बहुत दबाव बना रहे हैं। संजीव का आरोप है कि संदीप ने विक्की और बुल्ली से तंग आकर पैसे मांगने के दबाव के चलते रस्सी के सहारे फन्दे से पंखे में लटक कर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
फाइनेंसर को यह मैसेज भेजा
संजीव ने बताया कि रात 10:30 बजे संदीप ने विक्की खांडेवाला के फोन पर मैसेज किया हुआ है कि खांडेवाले फाइनेंसर जिंदगी का गुडबाय तेरी वजह से मेरी मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों पर धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।