फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Make the nation stronger by following the path shown by saints great men: Dr. Subhash Chandra

संत महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को बनाएं और मजबूत : डॉ. सुभाष चंद्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Make the nation stronger by following the path shown by saints great men: Dr. Subhash Chandra
नारनौंद। राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने लोगों को आह्वान किया कि वह संत महात्माओं पीर पैगंबरों की शिक्षाओं को जीवन में अपनाकर और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को और मजबूत बनाने का काम करें। उक्त शब्द डॉ. सुभाष चंद्रा ने लोहारी राघो में जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत महापुरुष, पीर-पैगंबर मामूली व्यक्ति नहीं होते हैं। इनके द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य को लेकर गहन साधना की हुई होती है। जिसकी बदौलत वे पूरी मानवता का मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर ही हर व्यक्ति जीवन में उन्नति और राष्ट्र के विकास में योगदान अदा कर सकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वह बच्चों को बाल्यकाल से ही स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों और शहीदों की वीर-गाथाएं सुनाएं, ताकि आगे चलकर वह देश के सच्चे ईमानदार व कर्मठ नागरिक बनकर भारत को ओर आगे ले जाने का काम कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। इससे पूर्व उन्होंने गांव में धर्मशाला की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में एक और शेड बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर हांसी चंडीगढ़ वाया गांव सिसाय, लोहारी राघो तथा बरवाला नारनौंद वाया लोहारी राघो गांव में बस सर्विस तुरंत शुरू करवाने की भी बात कही। इस दौरान उन्होंने गांव के प्रतिभाशाली युवाओं व समाजसेवियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली शख्सियतों में एसडीएम विकास यादव, अंजू वर्मा, अनीता ठकराल, विशाल कंबोज, प्रीतम साबला, पाला राम सैनी, संदीप कंबोज, जितेंद्र चावला, सतपाल डाटा, भरथा राम पुनिया, सुनील, बनारसी राठी, सरदार ज्ञान सिंह, कृष्ण, सुभाष धानक तथा रोहित बडगूजर शामिल रहे। इस अवसर पर नंदकिशोर चावला, राखी बाराह खाप के प्रधान राजकुमार, सरपंच चंद्रकांता, पूर्व सरपंच सुरेश, ओम प्रकाश, सुमेश सरपंच, रतनलाल बडगूजर, सतवीर भौरिया, रोहित चावला, सुरजभान सरपंच मलिकपुर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed