फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahatma Gandhi was not against technology, but against exploitation of man: Rahi

महात्मा गांधी तकनीक के विरोधी नहीं, मनुष्य के शोषण के खिलाफ थे : राही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi was not against technology, but against exploitation of man: Rahi
पत्रकारों से बातचीत करते स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राही। - फोटो : Hisar
हिसार। महात्मा गांधी नई तकनीक या उद्योग के खिलाफ नहीं, बल्कि मनुष्य के शोषण के खिलाफ थे। इसीलिए वे चरखे और खादी के पक्ष में रहे। चरखा और खादी हमारी अर्थ व्यवस्था के आधार थे। आज पूंजीपतियों के नियंत्रण में मनुष्य के शोषण के अंग बने हुए हैं। यह कहना है केंद्रीय गांधी स्मारक निधि (राजघाट नई दिल्ली) के अध्यक्ष रामचंद्र राही का। वह रविवार को सर्वोदय भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता पीके संधीर ने राम चंद्र राही को जय नारायण वर्मा सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

राही ने दुख व्यक्त किया कि आज साबरमती आश्रम और सेवाग्राम युवाओं के लिए विचार के प्रतीक थे, उन्हें पर्यटन स्थल में बदलने की कोशिशें की जा रही हैं। यही हाल बनारस में काशीनाथ का किया जा रहा है जो हमारी आस्था का प्रतीक था, उसे भी पर्यटन स्थल बना कर टिकट लगाई जाएगी। गांधी जी ने साबरमती आश्रम में अपने लिए कुटिया बनवाई थी क्योंकि बड़ी लड़ाई या बड़ा काम करने के लिए महलों में रहने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन

कंगना रानौत द्वारा वर्ष 1947 की आजादी को महात्मा गांधी को दी गई भीख कहने पर राही ने कहा कि वैसे तो ऐसे लोगों के सवाल पर क्या कहा जाए। जिन लोगों को देश के स्वतंत्रता के संघर्ष व आंदोलन की समझ ही नहीं है। महात्मा गांधी ने बचपन से अंत तक सत्य व अहिंसा की लड़ाई लड़ी उनके बारे में ऐसी ओछी बात कहना कंगना के मानसिक स्तर को ही दर्शाता है। इस मौके पर राधेश्याम शुक्ल, महेंद्र विवेक, रश्मि, शैलेश वर्मा, सत्यपाल शर्मा, वीरेंद्र कौशल, राधेश्याम गुप्ता, भगत देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed