फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Maharaja Agrasen Chowk will be transformed at a cost of Rs 47 lakh.

Hisar News: 47 लाख रुपये की लागत से बदलेगी महाराजा अग्रसेन चौक की सूरत

Sun, 07 Jun 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 07 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Chowk will be transformed at a cost of Rs 47 lakh.
हांसी में अग्रसेन चौक के सुंदरीकरण के कार्य का शुभारंभ करते विधायक विनोद, साथ में है पूर्व मंत्
हांसी। हांसी-जींद रोड जिला सचिवालय के निकट स्थित महाराजा अग्रसेन चौक के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कार्य का शनिवार को विधायक विनोद भयाना ने विधिवत शुभारंभ किया। लगभग साढ़े 47 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस विकास कार्य को तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा। चौक के पुनर्निर्माण से न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी।
विज्ञापन

चौक के पुनर्निर्माण के दौरान आधुनिक डिजाइन, आकर्षक लाइटिंग एवं सुंदरीकरण संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। इससे यह चौक शहर का एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि महाराजा अग्रसेन चौक शहर की पहचान से जुड़ा हुआ स्थान है। इसके जीर्णोद्धार से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ शहर की छवि भी और अधिक आकर्षक बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा किया जाए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ,नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, राजपाल यादव, मार्केट कमेटी के प्रधान दिनेश धवन, व्यापारी नेता प्रवीन तायल, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अनिल चावला, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल बंसल, तनुज खुराना व अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेका हटाने के दिए निर्देश
इस दौरान अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक विनोद भयाना के समक्ष महाराजा अग्रसेन चौक के निकट स्थित शराब के ठेके को हटाने की मांग रखी। विधायक विनोद भयाना ने मौके पर ही संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से मोबाइल फोन पर बातचीत कर ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed