फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Madhuban will become West to Wonder Park on the lines of Rock Garden.

Hisar News: रॉक गार्डन की तर्ज पर मधुबन बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Madhuban will become West to Wonder Park on the lines of Rock Garden.
हिसार। नगर निगम रॉक गार्डन की तर्ज पर मधुबन पार्क को वेस्ट टू वंडर पार्क बनाएगा। बुधवार को स्वच्छता के मुद्दे पर निगमायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर यह बैठक की गई थी। इस दौरान निगमायुक्त ने बताया कि इस पार्क को विकसित करने में वेस्ट चीजों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे वेस्ट चीजों का सही इस्तेमाल हो सकेगा और पार्क को भी चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की तरह एक सुंदर रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन

खुले डंपिंग प्वाइंट को खत्म कर बनाए जाएंगे कलेक्शन सेंटर
इस दौरान निर्णय लिया गया कि शहर में खुले में बने डंपिंग प्वाइंट को खत्म कर उनकी जगह कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। इन कलेक्शन सेंटर की चहारदीवारी की जाएगी और शेड भी बनाया जाएगा। इनके बनने से कचरा खुले में पड़ा नजर नहीं आएगा और इधर-उधर नहीं फैलेगा। शहर में वर्तमान में 50 से ज्यादा डंपिंग प्वाइंट हैं। इसके अलावा पड़ाव एरिया व वार्ड 11 में एमआरएफ सेंटर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वेस्ट के इस्तेमाल के लिए बनाएंगे आरआरआर सेंटर
इसके अलावा वेस्ट के दोबारा इस्तेमाल करने के लिए आरआरआर (रिसाइकल, रिड्यूज व रियूज) सेंटर बनाए जाएंगे। एनजीओ को इन आरआरआर सेंटर के साथ जोड़ा जाएगा ताकि इन सेंटर में आने वाले वेस्ट का दोबारा से सही इस्तेमाल किया जा सके। स्वच्छता सर्वेक्षण में भी आरआरआर सेंटर के अलग से अंक निर्धारित हैं। इसके अलावा एनजीओ की मदद से जागरूकता संबंधी गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े प्रोजेक्ट को जल्द सिरे चढ़ाने के दिए निर्देश
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों से शहर के बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक होते ही सभी सड़कें बनाई जाएं। प्रवेश द्वार व ऋषि नगर श्मशान भूमि के प्रोजेक्ट को भी तेजी से सिरे चढ़ाया जाए। इसके अलावा वार्डबंदी को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द वार्डबंदी की प्रक्रिया को निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed