फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Luvas: After the performance of the students, the consent was made, now the examination will be held after a month with Mercy Chance

लुवास : विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद बनी सहमति, अब मर्सी चांस के साथ एक महीने बाद होगी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Luvas: After the performance of the students, the consent was made, now the examination will be held after a month with Mercy Chance
हिसार एचएयू के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे विद्यार्थियों को जानकारी देते लुवास के अधिकारी। सं? - फोटो : Hisar
हिसार। खराब परीक्षा परिणाम के विरोध में लुवास कैंपस व एफिलेटिड वेटरनरी कॉलेजों के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थी जब लुवास कुलपति को ज्ञापन देने गए तो पुलिस ने उन्हें एचएयू के गेट नंबर एक पर रोक लिया। विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन को कहा कि हम कुलपति को ज्ञापन देकर वापस आ जाएंगे। इसके बावजूद पुलिस ने विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी में प्रवेश नहीं करने दिया। ऐसे में विद्यार्थियों ने एचएयू के मुख्य गेट के सामने ही धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उधर, विद्यार्थियों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पर लुवास प्रशासन ने एक बैठक बुलाकर विद्यार्थियों की मांगों पर सहमति जता दी। विद्यार्थियों की एक महीने बाद मर्सी चांस के साथ दोबारा परीक्षा होगी। 2 से अधिक रि-अपीयर वाले विद्यार्थियों की भी 2 हजार रुपये फीस ली जाएगी। इससे पहले सुबह 10 बजे विद्यार्थी हिसार के मधुबन पार्क में एकत्रित हुए। करीब 11 बजे प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सभी विद्यार्थी एचएयू की ओर चले गए जहां यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ही उन्हें रोक लिया गया। छात्र नेता एसएफआई के राज्य अध्यक्ष विनोद गिल, इनसो के जिलाध्यक्ष अज्जु घनघस ने बताया कि वीएलडीडी कोर्स में पढ़ने वाले अधिकांश प्राइवेट कॉलेज के विद्यार्थी फेल हो गए थे। इसे लेकर 14 फरवरी को भी प्रदर्शन किया था। हाल ही में लुवास ने वीएलडीडी के प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किए थे, जिसमें करीब 70 प्रतिशत विद्यार्थियों को फेल कर दिया गया था। इस समस्या को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। विद्यार्थियों की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई है।
विज्ञापन

इन मांगों पर बनी सहमति
- एक महीने बाद दोबारा परीक्षा होगी।
- परीक्षा का मर्सी चांस दिया जाएगा।
- 2 से अधिक रि-अपीयर वाले विद्यार्थियों से भी 2 ही पेपरों की फीस ली जाएगी।
- ऑनलाइन व ऑफलाइन विकल्प के लिए जल्द ही बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा।
- परीक्षा में गैर हाजिर दिखाए गए विद्यार्थियों की भी हाजिरी लगा दी जाएगी।
- पाठ्यक्रम के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी।
- पूरी परीक्षा प्रक्रिया के नियंत्रण के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा।
विद्यार्थियों की मांगों को पूरा कर दिया गया है। हमने विद्यार्थियों के हित के लिए बैठक करके उचित निर्णय लिया है। फेल हुए विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए एक और चांस दे दिया जाएगा। - डॉ. विनोद कुमार वर्मा, कुलपति, लुवास, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed