फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lumpi: 28 new cases found in eight villages including Chuli Bagdian

लंपी: चूली बागड़ियान समेत आठ गांवों में मिले 28 नए मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lumpi: 28 new cases found in eight villages including Chuli Bagdian
हिसार। लंपी बीमारी का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को भी जिले के आठ गांवों में 28 नए पशु इस बीमारी से संक्रमित मिले हैं। अब तक 439 पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 299 केस ग्रामीण क्षेत्र के हैं जबकि 140 पशु गोशालाओं में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में एक लाख 6 हजार गोवंश हैं, जिनमें से 51 हजार गोवंश 56 गोशालाओं में तथा 55 हजार ग्रामीण पशुपालकों के पास हैं। करीब महीने भर पहले अग्रोहा की गोशाला में लंपी का पहला केस मिला था। इसके बाद से अब तक हर दिन नए मामले आ रहे हैं। पशुपालन विभाग के उप निदेशक श्रीभगवान बिश्नोई ने बताया कि शनिवार को भी 28 नए मामले आए हैं। ये केस आठ गांवों चूली बागड़ियान, दड़ौली, खारा बरवाला, सदलपुर, मुकलान, देवा, कालावास और गावड़ गांव में पाए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी आठ गांवों में 50 केस मिले थे। अब संक्रमित कुल गांवों की संख्या 46 हो गई है। इसके अलावा पांच गोशालाओं में भी संक्रमित केस मिल चुके हैं। अब तक 301 पशु स्वस्थ भी हो चुके हैं। राहत की बात यह है कि जिले में एक भी पशु की मौत इस बीमारी से अब तक नहीं हुई है।
विज्ञापन

अब तक 74812 पशुओं का हो चुका है टीकाकरण
हिसार। लंपी बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए चलाए गए टीकाकरण अभियान ने जोर पकड़ लिया है। पशुपालन विभाग की 86 टीमों के अलावा लुवास की सभी टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। उपनिदेशक पशुपालन श्रीभगवान बिश्नोई ने बताया कि पहले पशुओं को तीन एमएल की डोज दी जा रही थी, जिसे घटाकर अब एक एमएल कर दिया गया है। इस वजह से अब टीकाकरण के लिए एक लाख 35 हजार डोज उपलब्ध है। अब तक कुल 74812 गोवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके अलावा अभी 60188 डोज उपलब्ध हैं। जिले में एक लाख 6 हजार गोवंश चिह्नित हैं। इनका टीकाकरण पूरा हाने के बाद लावारिस पशुओं का भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed