फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lovas Five Proffessor in the Race of vice chancellor

लुवास के पांच प्रोफेसर कुलपति की दौड़ में, बाहरी लोगों ने बढ़ाई सरगर्मी

Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
लुवास के नए कुलपति के लिए हो रही भागदौड़ में देश के चुनिंदा वैज्ञानिकों के साथ लुवास के कई वैज्ञानिक भी शामिल हो गए हैं। लुवास के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से भी वैज्ञानिक कुलपति की कुर्सी के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। लुवास के पांच प्रोफेसर इस दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 10 मार्च को लुवास की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में नए कुलपति की घोषणा हो सकती है। मीटिंग में केवल बोर्ड के स्थायी सदस्य ही हिस्सा लेंगे। कुलपति पद की दौड़ में लुवास से पांच प्रोफेसर्स के नाम भी सामने आ रहे हैं। इनमें आरएसएस से लंबे समय से जुड़े मेडिसन विभाग के डॉ. एनएस राखा, वेटरिनरी अनॉटमी के डॉ. गुरदयाल सिंह, सर्जरी विभाग से डॉ. अरुण सांगवान, पेरासाइटोलॉजी विभाग से डॉ. संदीप गैरा व डीआर एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र शर्मा शामिल हैं। इनमें से तीन लोगों ने राजनीतिक गलियारों में अपनी चहलकदमी बढ़ा दी है। एक ने पिछले दिनों पानीपत में सीएम से मुलाकात की थी। हालांकि सरकार की सर्च कमेटी नामी वैज्ञानिक के चयन को प्राथमिकता देगी। इधर, कुलपति को लेकर लुवास परिसर में चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
विज्ञापन


बाहरी लोगों ने बढ़ाई सरगर्मी
लुवास में कुलपति की कुर्सी पर हरियाणा के अलावा बाहर के कई वीआईपी की नजर भी है। इनमें से दिल्ली आईवीईआर के एक वैज्ञानिक के अलावा उत्तराखंड से भी एक वैज्ञानिक शामिल हैं। मध्यप्रदेश से एक पूर्व डीन व एक प्रोफेसर के नाम सामने आ रहे हैं। जो मध्यप्रदेश में उच्च पदों पर बने होने के साथ साथ मध्यप्रदेश के सीएम के नजदीकी बताए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री के एक करीबी व एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के नजदीकी भी इस दौड़ में शामिल हैं। हरियाणा से बाहर के वैज्ञानिकों ने कुलपति की दौड़ को दिलचस्प बना दिया है। इन बाहरी वैज्ञानिकों का नाम सोमवार को स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed