फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lost Rs 19.92 lakh in greed for higher profits

Hisar News: ज्यादा मुनाफे के लालच में गंवाए 19.92 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lost Rs 19.92 lakh in greed for higher profits
हिसार। उकलाना मंडी के रहने वाले चैतन्य के साथ साइबर अपराधियों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 19 लाख 92 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। इस संबंध में साइबर थाना पुलिस ने अनुराग ठाकुर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चैतन्य ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। 10 जनवरी को व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। जब उसे खोला तो एक ग्रुप से जुड़ गया। 26 फरवरी को अनुराग ठाकुर का मैसेज आया और कहा कि सोशल मीडिया पर व्यापार करने से ज्यादा मुनाफा मिलता है। यह ग्रुप शेयर मार्केट में पैसा लगाता है। उसके कहने पर शुरुआत में 13 हजार रुपये जमा करवा दिए। उस पर 1150 रुपये मुनाफा मिला। 27 फरवरी को 40 हजार रुपये जमा करवाने के लिए। रुपये जमा करवाने के बाद खाते में 2600 रुपये का मुनाफ दिखाने लगा। अनुराग ठाकुर ने 19 लाख 92 रुपये जमा करवाने होंगे। इस पर उनके खाते में रुपये जमा करवा दिए। ठगी का पता चलने पर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर ऐंठे 15.30 लाख रुपये

हिसार। खजानचियान बाजार में रहने वाले अमन के साथ साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर 15.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में अमन ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 25 फरवरी को मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर कम समय में अधिक मुनाफा मिलता है। एक दिन में 26 गाने चलाने पर 500 रुपये दिए जाएंगे। लालच में आकर साइबर अपराधियों ने अपने खातों में 15.30 लाख रुपये जमा करवा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed