फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   loot accused suicide in jail

सेंट्रल जेल-2 में लूट और छीनाझपटी के आरोपी बंदी ने की आत्महत्या

Mon, 11 Jan 2021 06:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
loot accused suicide in jail
हवालाती बंदी चरणजी की फाइल फोटो। - फोटो : Hisar
हिसार। सेंट्रल जेल-2 में लूट व छीनाझपटी मामले में आए हवालाती बंदी ने जेल में जाने के एक दिन बाद ही आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

हवालाती बंदी 26 वर्षीय चरणजीत सिंह के भाई फतेहाबाद के रतिया के गांव खुनण निवासी विक्रमजीत के अनुसार पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि चरणजीत ने रविवार शाम जेल में बने शौचालय में पानी के एक पाइप पर अपनी कमीज से फंदा बनाकर आत्महत्या की है। विक्रमजीत ने बताया कि चरणजीत सिंह का गांव के ही एक हलवाई से कुछ समय पूर्व झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल-2 में भेजा गया था। सेंट्रल जेल-2 अधीक्षक ने बताया कि चरणजीत को रतिया के सदर थाने में धारा 392, 393 और 379 बी के तहत दर्ज मामले में 9 जनवरी को ही जेल में लाया गया था।
विज्ञापन

नहीं जाने दिया घटनास्थल तक
मृतक के भाई विक्रमजीत ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना पुलिस ने रविवार रात दी, जब वह सेंट्रल जेल पहुंचे तो उन्हें जेल प्रशासन की ओर से घटनास्थल तक नहीं जाने दिया गया। सोमवार सुबह जब मृतक चरणजीत सिंह के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाना था तो परिजनों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पोस्टमार्टम करवाने की मांग की, जिस पर चिकित्सकों ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने मजिस्ट्रेट से संपर्क किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट गगनदीप गोयल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि मृतक चरणजीत सिंह के गले पर हल्के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कैदियों के साथ क्वारंटीन था चरणजीत
चरणजीत यहां 9 जनवरी को ही जेल आया था और अन्य कैदियों के साथ क्वारंटीन था। रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह शौचालय में गया था और वहां उसने फंदा लगा लिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेजा गया था, जहां से उसे अग्रोहा रेफर किया गया। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है।
- दयानंद, अधीक्षक, सेंट्रल जेल-2, हिसार।

नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर बैठे मृतक हवालाती बंदी चंरणजीत के परिजन।

नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर बैठे मृतक हवालाती बंदी चंरणजीत के परिजन।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed