फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   loot 90 thousendes by hulligauns

चौकी के पास दिनदहाड़े गोली मार लूटे 90 हजार

Wed, 02 Mar 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 02 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
loot 90 thousendes by hulligauns
 बदमाशों में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं। उन्होंने दूसरे दिन मंगलवार को तो हद ही कर दी। बाइक सवार दो बदमाशों ने मिलगेट चौकी के पास दिनदहाड़े एक रिटायर्ड हेडमास्टर को गोली मारकर 90 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घायल एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन




 चौकी के पास लूट होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अश्विन शैणवी खुद वारदात के कुछ देर बाद चौकी में पहुंचे और पुलिसकर्मियों से बात की। जानकारी के अनुसार मूल रूप से हसनगढ़ निवासी 64 वर्षीय ईश्वर सिंह नैन यहां मेला ग्राउंड सेक्टर में रहते हैं। वह पांच साल पहले चिकनवास के सरकारी स्कूल से हेडमास्टर के पद से रिटायर हुए थे। वह मिलगेट मार्केट स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में दोपहर को तीन बजे पहुंचे और दो लाख रुपये निकलवाए। वह थैले में रुपये डाल पैदल घर जाने लगे।
विज्ञापन




रिटायर्ड हेडमास्टर मिलगेट चौकी पार कर आगे बढ़े तो थोड़ी दूरी पर एक युवक आया और थैला छीनने लगा। नैन इसका विरोध करने लगे। इस हाथापाई के बीच थैला फट गया। आधा हिस्सा नैन और आधा हिस्सा बदमाश के हाथ में था। तब बदमाश ने उनकी बायीं बाजू में गोली मार दी। बदमाश आधा हिस्से वाला बैग लेकर भागने लगा। यह देख वहां के एक रियल इस्टेट कारोबारी ने उसे पकड़ लिया। मगर वह हाथापाई के बाद आधे थैले समेत भाग निकला। थैले में 90 हजार रुपये थे। वह जिंदल पार्क की तरफ दौड़ा और वहां बाइक स्टार्ट किए खड़े अपने दूसरे साथी के पीछे बैठ लाहौरिया चौक की तरफ फरार हो गया। बदमाश बाकी के 1.10 लाख रुपये न छीन पाए। रियल इस्टेट कारोबारी के हाथ बदमाश का पिट्ठू बैग हाथ लग गया, जो बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शी बैग में देसी कट्टा बता रहे थे। घायल को पड़ोसी दलबीर सिवाच ने बाइक पर ले जाकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। फिर उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। खुद एसपी अश्विन शैणवी चौकी में पहुंचे और पुलिस कर्मियों से वारदात को लेकर बातचीत की। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed