{"_id":"68d58f9a41c62e4ada0ebaf8","slug":"lohari-ragho-power-station-inaugurated-hisar-news-c-21-hsr1005-717652-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोहारी राघो बिजली घर का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोहारी राघो बिजली घर का लोकार्पण
Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:10 AM IST
सार
नारनौंद के लोहारी राघो गांव में 33 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन शुरू किया गया। इससे बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी। ग्रामीणों ने बेहतर बिजली आपूर्ति पर संतोष जताया।
विज्ञापन
बिजली सब स्टेशन लोहारी राघो का शुभारंभ करते बिजली निगम के अधिकारी। संवाद
विस्तार
विज्ञापन
नारनौंद। विद्युत निगम उपखंड क्षेत्र के गांव लोहारी राघो में 33 केवी क्षमता का बिजली घर बनाया गया है। निगम के कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन सुरेंद्र मेहरा ने वीरवार को स्विच ऑन कर बिजली घर का औपचारिक लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इसकी लागत करीब सवा आठ करोड़ रुपये है।
अभियंता ने बताया कि इस नए सब स्टेशन के शुरू होने से लोहारी राघो गांव और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ओवरलोड के कारण होने वाले बिजली कटौती की समस्या अब समाप्त होगी। इस सब स्टेशन में पांच फीडर तैयार किए गए हैं, जिनमें लोहारी राघो डीएस, लोहारी एपी, गढ़ी अजीमा डीएस, गढ़ी एपी और बालाजी कॉटन मिल लोहारी फीडर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लोहारी राघो बिजली घर के निर्माण से माजरा बिजली घर से करीब 300 एंपीयर भार कम हो जाएगा, जिससे माजरा बिजली घर भी अंडर लोड हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप कम वोल्टेज और लंबी ब्रेकडाउन की समस्याओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
सरदार अर्जुन सिंह, राजकुमार, अजमेर, कृष्ण नंबरदार आदि ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि अब गांव में बिजली की बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
इस दौरान कार्यकारी अभियंता एम एंड पी राकेश हुड्डा, कार्यकारी अभियंता निर्माण विनीत पातर, एसडीओ निर्माण विजय कुमार, एसडीओ एम एंड पी नीतीश कुमार, जेई सुरेंद्र सिंह, एएफएड आजाद सिंह, सुरेश धारा, लाइनमैन विकास कुमार, कुलदीप आदि मौजूद रहे।