{"_id":"5e78f8738ebc3e769a043258","slug":"lockdown-today-essential-services-will-continue-public-transport-closed-hisar-news-rtk548130231","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लॉकडाउन आज से, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारीए पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लॉकडाउन आज से, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारीए पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहेगा बंद
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : Hisar
हिसार। जिले में मंगलवार से लॉक डाउन घोषित हो जाएगा। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, किरयाणा स्टोर, सब्जी मंडी व दूूध की डेयरियां खुली रहेंगी। ट्रेन सेवा पहले से बंद है और रोडवेज व निजी बस सेवा बंद रहेगी। आम आदमी के घर से बाहर निकलने पर पुलिस कारण पूछ सकती है। इसके अलावा जिले की सभी निजी कॉरपोरेट कंपनियां व फैक्टरियां, साप्ताहिक बाजार, शॉपिंग मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्थानीय बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं जिम, स्वीमिंग पूल, स्पा, सिनेमा हॉल, बैंक्वेंट हॉल, मल्टीप्लेक्स, कंसर्ट व परफॉर्मेंस पर पाबंदी रहेगी। हर तरह की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, खेल, अकादमिक गतिविधियां नहीं होंगी। विवाह व अन्य कार्यक्रम जैसे पारिवारिक समारोह की इजाजत भी नहीं दी जाएगी। सभी धार्मिक स्थल, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग इंस्टीट्यूट, ट्यूशन, होटल व बार बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट व ढाबों में बैठकर खाना खाने की इजाजत नहीं होगी, लेकिन खाना पैक करवा सकेंगे। इसके अलावा बिजली, पानी, सीवरेज, एलपीजी, पेट्रोल पंप सेवाएं जारी रहेंगी।
राजस्थान की सीमा की सील
जिले में लॉक डाउन को देखते हुए सोमवार आधी रात से राजस्थान की सीमा सील कर दी गई। अब कोई व्यक्ति जिले से राजस्थान की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा और न ही कोई राजस्थान से हरियाणा की सीमा में आ सकेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन ही एक-दूसरे की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे।
जनता कर्फ्यू के बाद खुले बाजार
रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को रोजाना की तरह शहर के बाजार और प्रतिष्ठान खुले। इस दौरान शहरवासियों ने रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी की। चूंकि सोमवार को सरकारी अवकाश था तो सड़कों पर चहल-पहल कम रही और लोगों ने घरों में रहना ही मुनासिब समझा। उधर बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन
लॉक डाउन की सूचना पाकर खरीदारी को उमड़े लोग
शाम चार बजे जैसे ही सीएम ने लॉकडाउन की घोषणा की, उसके साथ ही लोग खरीदारी खासकर रोजमर्रा के सामान के लिए मार्केट में दौड़ पड़े। शाम को सब्जी मार्केट में लोगों को काफी भीड़ नजर आई। बाजारों की मुख्य दुकानों के अलावा गली-मोहल्लों व सेक्टरों में स्थित दुकानों पर खासी भीड़ दिखाई दी।
फल-सब्जियों, किरयाणा व दुग्ध वस्तुओं की हो सकेगी होम डिलीवरी
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार जिला खाद्यापूर्ति विभाग ने ऐसे किरयाना स्टोर्स व अन्य रिटेलर्स की सूची तैयार की है जो मांग के अनुरूप आमजन को फल-सब्जियों, किरयाना व दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी करेंगे।
करियाना के लिए...
दुकान का नाम संपर्क नंबर
कटवला रामलीला के समीप छोटू डिपार्टमेंटल स्टोर - 94164-36752
कैंप चौक स्थित शिव शक्ति एंटरप्राइजेज - 01662-224535
दिल्ली गेट स्थित केशोराम देवराज - 92159-10555 व 92540-10555
आर्य बाजार स्थित चिमन लाल राजकुमार - 90347-89992
गांधी चौक स्थित विजय कुमार रमेश कुमार - 98960-76860
दूध
दुकान का नाम - संपर्क नंबर
कामधेनू फार्म के विक्रम कुमार - 97291-19265
कामधेनू फार्म के डॉ. अरविंद कुमार - 83979-82824
पैक्ड दूध के लिए
वीटा मिल्क मैनेजर अशोक भारती - 98966-95020
फल व सब्जियों के लिए..
मार्केटिंग बोर्ड के सहायक सचिव अजमेर - 70150-37015
राशन डिपो पर भीड़ न करें, दूरी बनाकर रखें
जिला खाद्यापूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत स्थापित राशन डिपो पर खाद्य सामग्री लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे कोरोना वायरस के मद्देनजर राशन डिपो पर अधिक भीड़ न करें। सभी उपभोक्ता राशन लेते समय एक-दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य बनाकर रखें ताकि उन्हें कोरोना का संक्रमण न हो।