फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lockdown: Husbands helping wives, someone learning how to cook vegetables and others kneading dough

लॉकडाउन : पत्नियों की मदद कर रहे पति, कोई सीख रहा सब्जी बनाना तो कोई आटा गूंधना

Mon, 06 Apr 2020 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Husbands helping wives, someone learning how to cook vegetables and others kneading dough
नवदीप कॉलोनी निवासी सत्यवान शर्मा अपनी पत्नी के साथ सब्जी बनाते। - फोटो : Hisar
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर 14 अप्रैल तक देश लॉकडाउन है। वहीं लोग घरों में रहकर अपना बचाव कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों रसोईघर में पति भी अपनी पत्नियों की खूब मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कोई सब्जी, खीर बनाना सीख रहा है तो कोई आटा गूंधना। वहीं बच्चें भी बखूबी रसोईघर में हाथ बंटा रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 निवासी योग गुरु अनिल पानू ने बताया कि जब से लॉकडाउन हुआ है, तब से वह रसोईघर में रोजाना पत्नी की मदद करवाते हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी प्रियंका पानू से खीर और ढोकला बनाना सीख लिया और कोई न कोई नई डिस्क भी सीखते रहते हैं। पत्नी ने सब्जी बनानी भी सिखा दी है। पानू ने बताया कि वह रसोईघर में मदद करने के साथ अपने बच्चों को भी पूरा समय देते हैं। बच्चों को हवन कराना, मंत्र बोलना सिखाया जाता है। साथ ही रामायण और महाभारत के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन

पति को सिखा दिया आटा गूंधना और सब्जी बनाना
नवदीप कॉलोनी निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि उनके पति सत्यवान शर्मा रसोईघर में काफी मदद करते हैं। कभी सब्जी काट देते है तो कभी चाय बना देते हैं। संतोष शर्मा ने बताया कि उनके पति को आटा गूंदना और सब्जी बनानी नहीं आती थी, लेकिन अब वह सीख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे भी रसोईघर में बंटा रहे हाथ
संतोष शर्मा ने बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। वह दोनों भी रसोईघर में हाथ बंटाते हैं। घर में पढ़ाई करने के बाद जब भी उन्हें समय मिलता है तो दोनों मदद करवाते हैं। कभी सब्जी काट देते हैं, कभी चाय तो कभी रोटी बना देते हैं। इससे जहां एक ओर मदद मिल जाती है, वहीं टाइम भी पास हो जाता है।

ेक्टर 9-11 निवासी योगगुरु अनिल पानू अपनी पत्नी के साथ रसोई में खीर बनाते हुए।

ेक्टर 9-11 निवासी योगगुरु अनिल पानू अपनी पत्नी के साथ रसोई में खीर बनाते हुए।- फोटो : Hisar

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed