फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   lockdown

काठ मंडी में की जा रही थी लकड़ी की खरीद-फरोख्त, मौके पर पहुंची पुलिस तो दीवार कूद कर भागे लोग

Fri, 14 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
lockdown
हांसी में श्मशान घाट के पास स्थित काठ मंडी में वीरवार को लकड़ी की खरीद-फरोख्त की जा रही थी, जिस कारण मौके पर काफी भीड़ जमा थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो आढ़ती व ग्राहक दीवार कूदकर भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने आढ़तियों को निर्देश दिया कि दोबारा से अगर मंडी में कारोबार होता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के कारण सिर्फ आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी तरह की दुकानें बंद करने के आदेश हैं। इसके बावजूद वीरवार को काठ मंडी खुली और आम दिनों की तरह यहां लकड़ी की खरीद व बिक्री हो रही थी। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस अधीक्षक को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस मौके पर भेज दी। पुलिस को देखकर काठ मंडी के आढ़ती व ग्राहक दीवारों से छलांग लगा कर भाग गए। मौके पर पहुंचे शहर थाना प्रभारी दलवीर सिंह व अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सोमबीर सिंह ने तुरंत आढ़तियों की बैठक बुलाई और कहा कि अगर आगे से यहां पर किसी भी प्रकार से कोई भी लकड़ी को लेकर बोली व आरा मशीन को खोला तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने तक हम काठ मंडी में लकड़ी की खरीद फरोख्त नहीं करेंगे। हम प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करेंगे। अगर कोई भी व्यक्ति मंडी में लकड़ी बेचता पाया जाता हैं तो पुलिस चाहे उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई हम एतराज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, आढ़ती, काठ मंडी।
अगर यहां पर कोई भी व्यक्ति बिना वजह खड़ा मिला या कोई भी आढ़ती बोली करवाता मिला। साथ ही किसी ने अपनी आरा मशीन को चालू रखा तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
-दलवीर सिंह ,शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed