{"_id":"61ddc65a5f4cf85a6f77580d","slug":"line-started-for-urea-at-4-30-am-ended-by-noon-hisar-news-hsr6217982118","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया खाद के लिए सुबह साढ़े चार बजे लग गई लाइन, दोपहर तक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया खाद के लिए सुबह साढ़े चार बजे लग गई लाइन, दोपहर तक खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। यूरिया के लिए मारामारी शुरू हो गई है। मंगलवार को नई अनाज मंडी में खाद के लिए सुबह साढ़े चार बजे ही किसानों की लाइन लग गई। दोपहर को खाद का स्टॉक खत्म होने के कारण काफी किसान मायूस होकर लौटे। अब बुधवार को मंडी में यूरिया खाद पहुंचने की उम्मीद है।
बता दें, कि नई अनाजमंडी में दि हिसार कॉरपोरेटिव मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय पर मंगलवार को 1075 बैग खाद के पहुंचे। प्रत्येक किसान को खाद के 9 बैग दिए गए। फिलहाल स्टॉक में खाद नहीं हैं।
पुलिस की मौजूदगी में दिए खाद के बैग
किसानों की भीड़ को देखते हुए नई अनाजमंडी पुलिस चौकी को सूचना दी गई। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में खाद के बैग बांटे गए। दि हिसार कॉरपोरेटिव मार्केटिंग सोसायटी केंद्र के अलावा कुछ प्राइवेट दुकानों पर भी खाद बांटी गई। इस अवसर पर एसपीओ सुरेंद्र कुमार, एसपीओ मोहब्बतपाल, होमगार्ड मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से ही किसान पहुंच गए थे। हमारे पास स्टॉक में रखे खाद के सभी बैग बांटे जा चुके हैं। फिलहाल स्टॉक में खाद नहीं हैं। यदि आज खाद पहुंच जाएगी तो बांट दी जाएगी।
- अनिल कुमार, कैशियर, दि हिसार कॉरपोरेटिव सोसायटी हिसार
सुबह कड़कड़ाती ठंड में पांच बजे खाद लेने के लिए हिसार पहुंचे थे, लेकिन दोपहर को नंबर आया। खाद लेने के लिए किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- मनीष, पायल निवासी, किसान
सुबह लाइन में लगने के छह घंटे बाद खाद के लिए नंबर आया। बारिश होने के साथ ही खाद की डिमांड बढ़ गई। किसानों के लिए खाद की व्यवस्था करवाई जाए।
- सुरेश, मिर्जापुर निवासी, किसान
आज खाद लेने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। काफी गांवों से किसान खाद लेने के लिए आते हैं, बावजूद उन्हें खाद नहीं मिलती। कई बार तो लाइन लगाने के बाद भी नंबर नहीं आता है।
- सतीश, बुगाना निवासी, किसान