फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lights will be installed on the South Bypass, which was built 10 years ago.

Hisar News: 10 साल पहले बनाए गए साउथ बाईपास पर लगाई जाएंगी लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lights will be installed on the South Bypass, which was built 10 years ago.
साउथ बायपास पर बिजली पोल लगाने के लिए बनाई गई नींव।
हिसार। करीब दस साल पहले बनाए गए साउथ बाईपास का अंधेरा अब दूर होने वाला है। बाईपास पर बगला रोड से सिरसा रोड तक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नींव (बेस) तैयार कर दी गई है। जल्द ही लाइट लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में पटेलनगर निवासी समाजसेवी योगराज शर्मा ने सात मार्च को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। कई अन्य लोग भी इस मुद्दे को लगातार उठाते रहे थे। अंधेरे के कारण कैंट बाईपास रोड, जीजेयू रोड, सिरसा रोड, तलवंडी रोड, मुकलान–राजगढ़ रोड, सातरोड, आधार अस्पताल रोड, सेक्टर 9/11 और बस स्टैंड रोड से बगला रोड बाईपास तक लोगों को भारी परेशानी होती थी। सुबह-शाम टहलने वाले नागरिक भी असुरक्षित महसूस करते थे।
विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त नीरज के निर्देश पर तत्कालीन विद्युत प्रभारी आरडी शर्मा ने प्रस्ताव तैयार करवाकर विभाग को भेजा। एक्सईएन जयबीर डूडी व विद्युत विभाग की टीम ने सभी विभागीय प्रक्रियाएं पूरी कीं। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि स्ट्रीट लाइट का काम जल्द और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed