{"_id":"63091347fba3267fee6f5a42","slug":"lifting-machines-will-be-levied-on-toll-tax-ten-times-the-fee-will-be-charged-with-the-challan-of-overloaded-vehicles-hisar-news-hsr640158332","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल टैक्स पर लगेंगी भारोत्तोलन मशीन, ओवरलोड वाहनों के चालान के साथ ली जाएगी दस गुना फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल टैक्स पर लगेंगी भारोत्तोलन मशीन, ओवरलोड वाहनों के चालान के साथ ली जाएगी दस गुना फीस
विज्ञापन
चरखी दादरी। ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार ने नई रणनीति बना ली है। इसके मुताबिक सभी टोल टैक्स पर भारोत्तोलन मशीन लगाई जाएगी। ओवरलोड वाहनों के चालान के साथ ही दस गुना टोल फीस वसूली जाएगी। इस संबंध में सरकार ने क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण को आदेश जारी कर दिए हैं। इसकी पुष्टि उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने की है।
उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जल्द ही सभी टोल गेट पर भारोत्तोलन मशीनें लगाई जाएगी। सरकार द्वारा जारी नए नियमों के अनुसार ऐसी व्यवस्था की जानी है। उन्होंने बताया कि टोल गेट पर लगी मशीन से गुजरने वाले प्रत्येक मालवाहक वाहन का वजन किया जाएगा। अगर वाहन ओवरलोड मिलता है तो उस पर दोहरी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं, इनसे सड़कों को भी नुकसान पहुंच रहा है। चरखी दादरी जिले में ओवरलोडिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा है।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
24 अगस्त को अमर उजाला के चरखी दादरी संस्करण में ओवरलोड वाहनों पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर में एक घंटे के अंदर रावलधी-भिवानी लिंक रोड से 458 गुजरते मिले थे। उनमें से 103 भारी वाहन ओवरलोड तो 44 बिना नंबर प्लेट के दौड़ते मिले थे।