फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Life imprisonment to two accused of killing a young man by shooting him.

Hisar News: युवक की गोली मारकर हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two accused of killing a young man by shooting him.
हिसार। जिला सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने बुडाक गांव के संदीप की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में दोषी गांव के शेखर और प्रवीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सजा के अलावा दोनों पर 15-15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इस संबंध में मृतक के चाचा राजकुमार की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने शेखर और प्रवीन के खिलाफ 29 सितंबर 2018 को हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार सदर थाना पुलिस को दिए गए बयान में बुडाक निवासी राजकुमार ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी करता है। बड़े भाई रोशन का देहांत हो चुका है। उनका बेटा 26 साल का संदीप खेतीबाड़ी करता था और सतपाल गाड़ी चलाता है। घटना वाले दिन रिश्तेदार दीपक घर पर आया था। शाम 6 बजे किसी ने सूचना दी कि कृष्ण प्रणामी गोशाला के पास गांव का शेखर और प्रवीन दोनों संदीप के साथ झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर दीपक के साथ मौके पर पहुंचा तो शेखर संदीप से कह रहा था कि उसके कारण उसकी बहन की मौत हुई है। इसी दौरान दोनों ने पिस्तौल से संदीप पर फायर कर दिए। बाद में हमलावरों ने ईंट से संदीप के मुंह और सिर पर वार किया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उक्त मामले में अदालत ने दोषी शेखर और प्रवीन को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed