{"_id":"5795225a4f1c1b3c2bc4d7e9","slug":"leftinent-deepika-shyoran-fathers-spoke-daughter-safe-an-32-aeroplane-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपिका श्योराण के पिता बोले पूरा भरोसा, उनकी बेटी सही सलामत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपिका श्योराण के पिता बोले पूरा भरोसा, उनकी बेटी सही सलामत
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 25 Jul 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट दीपिका
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्मत भी इंसान के साथ क्या खेल खेलती है, इतने सालों के प्रयासों के बाद जहां दीपिका श्योराण और उनके पति कुलदीप को एक साथ रहने का मौका मिला था। वायुसेना का एएन-32 विमान लापता होने के चलते यह मौका भी उनसे दूर होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
चेन्नई से पोर्टब्लेयर की उड़ान के दौरान गायब हुए वायुसेना के एएन-32 विमान में सवार भिवानी की फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपिका श्योराण हांसी के जलापूर्ति एवं स्वच्छ विभाग के एक्सईएन दलीप सिंह श्योराण की बेटी है। दीपिका के पति कुलदीप बेसब्री से दीपिका का पोर्टब्लेयर में इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दलीप सिंह श्योराण का कहना है कि उन्हें भगवान और लापता हुए विमान की खोजबीन में लगी रेस्क्यू टीम पर पूरा भरोसा है कि वह विमान में लापता लोगों को ढूंढ निकालेंगे। श्योराण ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी जीवित है और सही सलामत है। दुख तो इस बात का है कि रविवार को पेरेंटस-डे पर भी वह और उनकी पत्नी प्रेमलता अपनी बेटी से दूर है।
विज्ञापन
श्योराण ने कहा कि वह भगवान से दुआ करते हैं कि विमान में सवार उनकी बेटी सहित 29 लोग सही सलामत वापस लौट आए। उन्होंने प्रशासन से मांग है कि लापता हुए यात्रियों का जल्द पता लगाया जाए। एक्सईएन की बेटी दीपिका की नियुक्ति करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व एयरफोर्स में हुई थी।
दीपिका की शादी 11 नवंबर 2015 को नेवी में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर तैनात कुलदीप से हुई थी। पिछले काफी समय से वह नासिक में नियुक्त थीं, जबकि उनके पति कुलदीप गुजरात में नियुक्त थे। काफी प्रयासों से दोनों का ट्रांसफर हुआ था और पोर्ट ब्लेयर में एकसाथ रहने का मौका मिला था। शुक्रवार को दीपिका ने पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए विमान से उड़ान तो भरी, लेकिन विमान लापता होने के चलते वह अपने पति से अभी तक नहीं मिल पाई हैं। दीपिका के पति कुलदीप बेसब्री से उनका पोर्ट ब्लेयर में इंतजार कर रहे हैं।