{"_id":"6acfdb08cccb605e7c0c199a","slug":"leakage-in-the-water-line-a-wasteful-flow-on-the-road-hisar-news-c-21-hsr1020-973110-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पानी की राह में रिसाव, सड़क पर बर्बादी का बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पानी की राह में रिसाव, सड़क पर बर्बादी का बहाव
विज्ञापन
अर्बन एस्टेट-टू में मुख्य सड़क पर पाइप लाइन टूटने से व्यर्थ बहा पानी।
हिसार। अर्बन एस्टेट-2 में विश्वास स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की पेयजल पाइपलाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। दिल्ली रोड से अर्बन एस्टेट-2 की ओर जाने वाले इस मार्ग पर पाइपलाइन में तेज रिसाव के कारण पानी की सप्लाई छोड़े जाने पर सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों के फिसलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में लोग पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए तरस रहे हैं, जबकि दूसरी ओर विभाग की अनदेखी से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने एचएसवीपी के अधिकारियों से पाइपलाइन तुरंत ठीक करवाने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रुकने के साथ जलभराव से भी राहत मिल सके।
मैंने जलभराव देखकर एसडीओ को फोन किया था। उन्होंने पाइपलाइन में रिसाव होने की जानकारी दी। मैंने तुरंत लीकेज ठीक करवाकर लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी।