फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lawyers on strike against case filed against library incharge of Bar Association in Hisar

Hisar: बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी इंचार्ज पर दर्ज केस के विराेध में वकीलों ने की हड़ताल, पुलिस पर लगाए आरोप

Mon, 10 Jul 2023 02:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

जुगलान गांव के रहने वाले अजय ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि कोर्ट परिसर में उसके भाई संदीप ने कैंटीन ली हुई है। जब उसके भाई की दुकान से चोरी हो रही थी तो उस समय उस घटना की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान लाइब्रेरी इंचार्ज अमित शर्मा व एक अन्य के साथ उसके पास आया।

विज्ञापन
Lawyers on strike against case filed against library incharge of Bar Association in Hisar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार कोर्ट परिसर में कैंटीन पर काम करने वाले जुगलान निवासी अजय ने बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी इंचार्ज अमित और एक अन्य पर चोरी, मारपीट व जातिसूचक गाली देने केस दर्ज कराया है। बार एसोसिएशन सोमवार को इस बारे में प्रधान बंसीलाल की अध्यक्षता में बैठक बुलाई। जिसमें फैसला लिया गया कि अमित पर दर्ज झूठी एफआईआर को रद्द कराया जाए। बार ने एफआईआर को रद्द कराने, झूठी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने वाले चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरु कर दी है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के वकील अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
जुगलान गांव के रहने वाले अजय ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि कोर्ट परिसर में उसके भाई संदीप ने कैंटीन ली हुई है। जब उसके भाई की दुकान से चोरी हो रही थी तो उस समय उस घटना की अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान लाइब्रेरी इंचार्ज अमित शर्मा व एक अन्य के साथ उसके पास आया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे धक्का देते हुए उसके साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक गाली भी दी। इस दौरान मोबाइल में रखे हुए 540 रुपये और जेब में रखे हुए 200 रुपये कहीं गुम हो गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed