फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Land earmarked for setting up industrial sector in hansi

Hisar News: औद्योगिक सेक्टर बनाने के लिए टीम ने दौरा कर तय की जमीन

Sat, 13 Jan 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 13 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Land earmarked for setting up industrial sector in hansi
हांसी के औद्योगिक सेक्टर के लिए अधिकारियों के टीम के साथ दौरा करते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा औद्योगिक सेक्टर बनवाने की घोषणा पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने दौरा किया। अधिकारियों ने बीड़ फॉर्म गांव के निकट कृषि विभाग की जमीन को औद्योगिक सेक्टर विकसित करने के लिए उपयुक्त पाया। अब जमीन की मंजूरी के लिए प्रस्ताव सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यहां कृषि विभाग के पास लगभग 225 एकड़ जमीन उपलब्ध है। करीब इतनी ही जमीन की आवश्यकता औद्योगिक सेक्टर विकसित करने के लिए चाहिए। कृषि विभाग की इस जमीन को हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना निगम लिमिटेड को हस्तांतरण करने के बाद विस्तृत कार्य योजना का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इस जमीन पर औद्योगिक सेक्टर विकसित करने का कार्य प्रारंभ होगा। हालांकि जमीन हस्तातंरण में कुछ समय लग सकता है। उसके बाद ही आगामी प्रोजेक्ट पर काम होगा। वहीं औद्योगिक सेक्टर विकसित होने के बाद क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन



हाईवे से होगी कनेक्टिविटी
इस सेक्टर के रोड को हाईवे से जोड़ा जाएगा। हालांकि निगम ने जिस जगह का चयन किया गया है वहां पर हाईवे से जोड़ने वाला रास्ता नहीं है। निगम द्वारा बाईपास पर इसके रास्ते के लिए योजना बनाई है। यहां हाईवे पर रॉयल विंग्स होटल के समीप से रास्ता निकाला जाएगा। इसके लिए करीब 10 एकड़ के खेत रास्ते में आते हैं। यहां किसानों से बात की जाएगी। जमीन को ई-भूमि पोर्टल पर डाला जाएगा। उसके बाद प्रस्ताव मंजूरी के लिए जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े छोटे प्लॉट कटेंगे
निगम के अधिकारियों के अनुसार यहां पर विभिन्न साइज के बड़े व छोटे प्लॉट काटे जाएंगे। जिसे कारोबारी अपनी क्षमता के अनुसार ले सकेंगे। जमीनों के दाम बाद में तय किए जाएंगे। वहीं यहां पर अन्य तरह की सुविधाएं निगम द्वारा ही उपलब्ध करवाई जाएंगी।

सितंबर महीने में की थी घोषणा
सितंबर महीने में मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के साथ एक दिवसीय दौरा किया था। तब उन्होंने शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस सेक्टर की घोषणा की थी। इसके साथ ही एक स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। स्टेडियम के लिए भी हाईवे पर ब्लू बर्ड के पिछले हिस्से की 8 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। इसके लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।


शहर में औद्योगिक सेक्टर के लिए अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। अधिकारियों को जमीन उपयुक्त लगी है। हाईवे से जोड़ने के लिए जिन किसानों की जमीन रास्ते में आती है उनसे बात की जाएगी। सेक्टर तैयार होने से रोजगार बढ़ेगा व शहर को फायदा होगा।- विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed