फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lady police station in hisar

महिला थाने पहुंच सुनाया दुखड़ा, मांगा न्याय

Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 29 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

महिला पुलिस थाने से महिलाओं को बड़ी उम्मीद है, उद्घाटन के साथ ही थाने में लगी शिकायतकर्ताओं की भीड़ से यह सामने आ गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक तरफ जहां वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु महिला थाने के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ थाने में फरियादियों की कतार लगी थी। पहले दिन जहां एक एफआईआर दर्ज की गई, वहीं दोपहर दो बजे तक 6 अन्य शिकायतें रिसीव की गई।
विज्ञापन


मेरी बेटी दिलवा दो मैडम
शहर के पटेल नगर में रहने वाली वीना ने महिला में शिकायत देकर गुहार लगाई कि पति के पास रह रही उसकी बेटी को उसे दिलवा दें।

उसने महिला थाने में दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी को 9 साल हो चुके हैं। पति कोई काम नहीं करता। दिन भर शराब पीता है। साथ ही उस पर कई तरह के आरोप मढ़ कर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह दो बच्चों की मां है। अब वह पति के पास रहना नहीं चाहती। उसकी बेटी उसके बिना रह नहीं सकती और पति उसे साथ लाने नहीं देता। उसने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

हमारे पास पैसे नहीं, इसलिए पुलिस ने नहीं सुनी
गांव धांसू निवासी एक महिला बेटे व जेठानी को साथ लेकर महिला पुलिस थाना पहुंची। उसने कहा कि 25 अगस्त से पुलिस के पास चक्कर काट रहे हैं।

आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी नहीं सुन रही। महिला थाने वे न्याय मांगने आए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति से घर में रंग रोगन कराया था। वह करने के कुछ ही दिन बाद खराब हो गया। वह पैसे मांगने आया तो उसे 20 सितंबर को हिसाब करने को कहा।

महिला ने कहा कि व्यक्ति ने उसके कपड़े फाड़ डाले व छेड़छाड़ की। 25 अगस्त को मामले की शिकायत लेकर थाना सदर पहुंचे, लेकिन पुलिस उनकी नहीं सुन रही।

पति करता है मारपीट
महिला थाना पहुंची आजाद नगर की कविता ने कहा कि पति मारपीट करता है। बार-बार घर से निकालने की धमकी देता है। पुलिस ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया। इनके अलावा भी महिला थाने में पहले दिन कई और महिलाएं अपनी शिकायत लेकर न्याय मांगने पहुंची।

महिलाएं यहां दे अपनी शिकायत
महिला पुलिस थाना बरवाला रोड पर पुलिस लाइन में बनाया गया है। दो मंजिला थाने में 20 कमरे हैं। यहां ग्राउंड फ्लोर पर जहां डीएसपी जयपाल सिंह का रूम है, वहीं महिला थाना प्रबंधक सरोजबाला व अन्य महिला अधिकारियों के बैठने की जगह है।


महिला थाने में 45 सदस्यीय स्टाफ तैनात होगा। 26 महिला कर्मियों व अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। दो वाहन महिला थाने को दिए गए हैं। इनमें चालक महिलाएं ही होंगी।

काउंसिलिंग की सुविधा
महिला पुलिस थाने में पीड़ित महिलाओं की शिकायतें बड़े सहज भाव से सुनने की व्यवस्था की गई है। पीड़ित महिलाओं को यहां काउंसिलिंग की सुविधा भी मिलेगी। यहां काउंसिलिंग सेंटर बनाया गया है। महिला प्रोटेक्शन अधिकारी भी थाने में तैनात रहेंगी।

इन नंबरों पर करें संपर्क
महिला थाने के नोडल अधिकारी डीएसपी जयपाल सिंह बनाए गए हैं। इनसे मोबाइल नंबर 88140-11304 और लैंड लाइन नंबर 251091 पर बात की जा सकती है।

थाना प्रभारी सरोजबाला का मोबाइल नंबर 88140-31091 और लैंड लाइन नंबर 271091 है।
महिला थाना मुंशी गुड्डी से 96712-20170 पर बात की जा सकती है।
महिलाएं पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर पर व महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर भी शिकायत दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed