{"_id":"6675bf668271467c0606df8a","slug":"kyc-of-those-taking-government-ration-will-be-done-at-ration-depot-till-30th-june-hisar-news-c-21-hsr1020-406311-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राशन डिपो पर 30 जून तक होगी सरकारी राशन लेने वालों की केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राशन डिपो पर 30 जून तक होगी सरकारी राशन लेने वालों की केवाईसी
विज्ञापन
हांसी फीका पीर चौक पर स्थित राशन डिपो पर केवाईसी करवाती हुई महिला लाभार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। राशन डिपो से राशन लेने के लिए कार्ड धारकों को अब अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी। केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून है। शहर में करीब 2 लाख लाभार्थी हैं। उन्हें राशन डिपो पर जाकर केवाईसी करवानी होगी।
सरकार ने इस योजना में गड़बड़झाला बंद करने व लाभार्थियों को समय पर राशन देने के लिए केवाईसी को अनिवार्य किया है। अभी बहुत से परिवार अपने मृत सदस्यों का भी राशन उठा रहे हैं। वहीं, कुछ मामलों में परिवार के कुछ सदस्य अपने मूल निवास से कहीं ओर रह रहे हैं। उनके घरवाले मूल निवास पर उनके नाम का राशन ले रहे हैं। इसी गड़बड़ी को बंद करने व सही लाभार्थियों की पहचान करने को अब केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। राशन कार्ड केवाईसी के लिए राशनकार्ड धारक परिवार के मुखिया सहित सभी लोगों की बायोमेट्रिक केवाईसी होगी। यानी सभी के उंगलियों के निशान लिए जाएंगे। जिस पीओएस मशीन पर अंगूठा या अंगुली लगाकर अभी राशन दिया जा रहा है। उसी मशीन की सहायता से केवाईसी भी की जाएगी।
बच्चों और बुजुर्गों को आ रही समस्या
केवाईसी में सबसे ज्यादा समस्या बच्चों व बुजुर्गों को आ रही है। पांच वर्ष व उससे छोटी उम्र के बच्चों के फिंगर प्रिंट नहीं होते। वहीं बुजुर्गों के फिंगर प्रिंट का मिलान आसानी से नहीं होता। ऐसे में केवाईसी में बच्चों व बुजुर्गों को समस्या आ रही है। वहीं बुजुर्ग या लोग जो बीमार हैं या फिर बिस्तर पर हैं, उन्होंने अपना राशन लेने के लिए नॉमिनी बना रखा है। उन्हें केवाईसी के लिए राशन डिपो पर ले जाना भी चुनौती पूर्ण काम बना हुआ है।
विज्ञापन
आधार और राशन कार्ड नंबर जरूरी
केवाईसी के लिए जन वितरण प्रणाली की दुकान पर राशन कार्ड नंबर व आधार नंबर बताना होगा। परिवार के जिन-जिन सदस्यों का नाम राशन कार्ड में है, उन सबको अपनी अंगुलियों की छाप देनी होगी। फिर आधार नंबर दर्ज कराना होगा। केवल परिवार के मुखिया के अकेले केवाईसी कराने से काम नहीं चलेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
केवाईसी का काम 30 जून तक होगा। राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक सदस्यों का केवाईसी कराना अनिवार्य है। केवाईसी राशन डिपो पर होगी।- अमित शेखावत, डीएफएससी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग