फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kurkshetra raily hisar, Rajkumar Saini hisar, Hisar

आरक्षण के नाम पर हरियाणा जलाया, 800 एमपी चुप रहे, मैं बोला तो मुझे रोक दिया

Tue, 27 Sep 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 27 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
kurkshetra raily hisar, Rajkumar Saini hisar, Hisar
Saini - फोटो : Bureau
हिसार। कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि आरक्षण के नाम पर 1990 में हरियाणा जला और 2016 में फिर जला। हरियाणा में लोकतंत्र को आरक्षण के मुद्दे पर बंधक बना लिया गया। लाठी डंडों, ट्रेन,पानी, सड़क सब कु छ रोक दिया गया। लोकसभा, राज्यसभा के 800 एमपी थे। किसी ने कोई आवाज नहीं उठाई। मैं बोला तो मुझे रोक दिया गया। लेकिन आज सभी 2019 के लिए सकंल्प लेकर जाएं कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक लोकतंत्र मंच के लिए दिन रात काम करेंगे। वर्ष 2018 में नया दल बनाने को लेकर एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

सैनी ने सोमवार को हिसार में डाबड़ा चौक के पास स्थित होटल में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। उन्होंन कहा कि मेरे पास 100 लोगों का थिंक टैंक है। यह थिंक टैंक काम कर रहा है। हर जिले से पांच-पांच लोग इसमें शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जातिगत आंकडे़ उपलब्ध नहीं कराएगी। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता बूथ स्तर के मतदाताओं की सूची लेकर जातिगत आंकडे़ जुटाएं। हर एक मतदाता का मोबाइल नंबर भी जुटाओ। हम पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद पूछेंगे कि किसकी कितनी जनसंख्या है, उसको कितना प्रतिशत हक मिला हुआ है। हमें मिशन 2019 के तहत काम करना है। हर परिवार को रोजगार के मुददे पर काम करेंगे। मैं जल्दबाजी में फैसला नहीं करूंगा। 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र की रैली में आपसे पूछूंगा। इसके बाद 28 नवंबर 2017 में फिर पूछूंगा। इसके बाद 28 नवंबर 2018 को फैसला लेंगे।
विज्ञापन

 पार्टियों में तो बंधुआ मजदूर होते हैं...
सैनी ने कहा कि पार्टियों में बंधुआ मजदूर होते हैं। मैं भी हविपा, इनेलो में था पर किसी की बंधुुआगिरी नहीं की। जब बात आत्मसम्मान को लेकर उठी तो उनका बस्ता वहीं डाल आया। मेरी कथनी करनी में कोई अंतर नहीं।  संगठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन बनाना बड़ी बात नहीं। इनेलो ने बूथ लेवल तक संगठन बना रखा है, लेकिन एमएलए कितने बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो को दो मुखिया जेल में है, मौका मिला तो तीसरे को भी भेज दूंगा: सैनी
हिसार। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने इनेलो और जाट आरक्षण के मुद्दे पर हुड्डा को आड़े हाथ लिया। सैनी ने कहा कि इनेलो के दो मुखिया जेल में हैं। एक पर आय से अधिक संपत्ति का केस चल रहा है। नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि मुझे मौका मिला तो तीसरे को भी 24 घंटे के अंदर जेल भेज देंगे।
लोकतंत्र सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे सांसद सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा ने दस साल तक आरक्षण के हथियार उपयोग किया। भाजपा के गले में मरा हुआ सांप डाला गया है। भाजपा ने  न तो आरक्षण दिया है और न ही छीना। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत आरक्षण जनसंख्या के आधार पर दिया जाना चाहिए। आर्थिक आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच का मकसद लोकतंत्र को बचाना है।
कार्रवाई तो अभिमन्यु और धनखड़ पर होनी चाहिए
खुद के खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाई के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कार्रवाई तो वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पर होनी चाहिए। उन पर कार्रवाई हो तो आज पार्टी का ग्राफ काफी ऊपर आ जाएगा।
अमेरिका-कनाडा फार्मूले पर हो काम
 जम्मू कश्मीर की समस्या पर सांसद सैनी ने कहा कि अमेरिका-कनाडा के फार्मूूले पर काम करना चाहिए।  कनाडा की मांग पर अमेरिका ने उसे आजाद कर दिया  था। जिसके बाद अमेरिका ने सुरक्षा हटा ली। आसपास के देशों ने आक्रमण कर कब्जा करना शुरू किया तो कनाडा ने अमेरिका से सुरक्षा मांगी। इस पर अमेरिका ने कहा कि सुरक्षा के बदले रायल्टी ली जाएगी। इस तरह से जो लोग पाकिस्तान के साथ रहना चाहते हैं उन्हें एक साल वहां रहने दिया जाए। फिर से उनसे पूछा जाना चाहिए कि वो क्या चाहते हैं।
पापुलेशन कंट्रोल बिल लाएं.
सैनी ने कहा कि पापुलेशन कंट्रोल बिल तुरंत लोकसभा में लाया जाना चाहिए। जितनी तेजी से हमारी आबादी बढ़ रही है,उतनी तेजी से हम संसाधन नहीं जुटा पाते। ‘हम दो हमारे दो’ नीति पर बिल पास कर इसे लागू किया जाए। सैनी ने कहा कि मनरेगा में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। इसे तुरंत खेती के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इससे खेती करने वाले किसान को राहत मिलेगी। मजदूर को साल में 100 दिन की बजाए 300 दिन का रोजगार दे सकेंगे।
भाजपा में सब अपना-अपना रास्ता ढूंढ रहे हैं, कि कहीं कोई ठिकाना मिल जाए।
-किरण चौधरी, कांग्रेस विधायक दल की नेता

कार और सरकार चलाने में होता है अंतर : धनखड़
रोहतक। भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने अगले चुनाव में खुद को ड्राइविंग सीट नहीं मिलने पर नई कार लाने की बात कहकर अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। इस पर भाजपा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने पलटवार किया है। धनखड़ ने सैनी का नाम लिए बिना कहा कि कार चलाने और सरकार चलाने में अंतर होता है। इसलिए हर कोई सरकार नहीं चला सकता है।

धनखड़ सोमवार को जिला विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनेलो के तीसरा मोर्चा बनने की सुगबुगाहट पर मंत्री ने कहा कि कोई इंसान कुछ भी सोच सकता है, क्योंकि सोचने से किसी को रोका नहीं जा सकता। सरकार को पूर्ण बहुमत है वह भी ऐसा, जिसके कोई आसपास तक नहीं जा सकता। उन्होंने अधिकारियों के दफ्तरों पर फरियादियों की लंबी लाइन लगने की शिकायत पर कहा कि अधिकारी उनकी समस्याएं सुनते हैं, तभी लोग उनके पास जाते हैं। अगर कोई अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करता है तो उसका पता करवाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार सभी जिलों को खुले में शौच मुक्त करने में लगी है। इस कड़ी में पंचकूला और सिरसा जिले का ग्रामीण क्षेत्र खुले में शौच मुक्त हो चुका है। अन्य कई जिले भी जल्द ही खुले में शौच मुक्त हो जाएंगे। स्वर्ण जयंती समारोह को धूमधाम से मनाए जाने की बात भी मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। सभी मिलकर हरियाणा का स्वर्ण जयंती समारोह मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed