फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Krishi Darshan Kisan Mela in TTC from February 18

हिसार: टीटीसी में कृषि दर्शन किसान मेला 18 फरवरी से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Krishi Darshan Kisan Mela in TTC from February 18
हिसार। उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र) के डायरेक्टर डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि केंद्र सरकार की विशेष मुहिम के अंतर्गत यह वर्ष ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023’ मनाया जा रहा है। इसी को मद्देनजर परिसर में 18 फरवरी से तीन दिवसीय कृषि दर्शन किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लोगों को मोटे अनाज से होने वाले फायदे व मार्केट में उपलब्ध उत्पादों से रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व हरियाणा राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल मेले का उद्घाटन करेंगे। किसानों को पैदावार बढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकों से अवगत करवाएंगे। मिलेट्स की उपयोगिता को देखते हुए संस्थान में मिलेट्स प्रसंस्करण मशीनरी प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। कृषि मेले के दौरान दूसरे दिन 19 फरवरी को मिलेट्स उत्पादन एवं इसके मूल्यवर्धन के लिए आभियांत्रिक योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी फार्म मशीनरी परीक्षण एवं परीक्षण संस्थाओं, भारतीय कृषि अनुसंधान के विभिन्न संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, राज्य संगठनों व केंद्रों से अधिकारी भाग लेंगें।
विज्ञापन


ड्रोन पायलट परीक्षण प्रयोगशाला

किसानों के लिए पुरानी स्प्रे तकनीक की अपेक्षा ड्रोन द्वारा फसलों में स्प्रे के प्रयोग की तकनीक ही जानकारी भी संस्थान की ओर से किसानों को प्रदान की जा रही है। संस्थान में ‘ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रयोगशाला’ की स्थापना की गई है। इस प्रयोगशाला में ड्रोन चलाने का विशेष रूप से पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन परीक्षण प्रयोगशाला
संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मुकेश जैन ने बताया कि संस्थान में विशेष रूप से आधुनिक यंत्रों से सुसज्जित एक इंजन परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण हाल ही पूर्ण किया गया है। जिस पर सवा तीन करोड़ का खर्च आया है। विभिन्न आधुनिक कृषि मशीनों का परीक्षण काफी कम समय में किया जा सकेगा जिससे समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगी। मेले में लाइव किचन भी चलाया जाएगा। इसमें मोटे अनाज से बने हुए पकवान खिलाए जाएंगे।



सांस्कृतिक कार्यक्रम : मनोरंजन के लिए रागनी, लोक-संगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। हरियाणवी कलाकार सुरेन्द्र रोमियो, सोनिका सिंह, वीरपाल सिंह खरकिया, विकास सातरोड़, रेखा लांबा, राधिका मोर व चंचल डांस ग्रुप प्रस्तुति देंगे

मेले के मुख्य आकर्षण
कम पानी में ज्यादा पैदावार, ग्रीन हाऊस की जानकारी, मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने की जानकारी, खेती समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान, कृषि संबंधित लोन की सुविधा, खेती मशीनरी की जानकारी, उन्नत बीज, कीटनाशक व उर्वरक की जानकारी, आधुनिक व नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों की जानकारी के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाउस, पंप व सोलर तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। किसान कैसे कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार करें, इस बारे में उसे नई तकनीकों से रूबरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed