फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Knife attack on teacher teaching class 12th in State Culture Model School

Hisar News: राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में 12वीं कक्षा को पढ़ा रहे शिक्षक पर चाकू से हमला

Mon, 01 May 2023 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 01 May 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on teacher teaching class 12th in State Culture Model School
हांसी। ढाणी कुम्हारान वासी घायल प्र​शिक्षु ​शिक्षक पंकज 
हांसी (हिसार)। हांसी में हिसार चुंगी स्थित राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में सोमवार दोपहर कक्षा में बढ़ा रहे शिक्षक पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रशिक्षु अध्यापक के कंधे, बाजू, जांघ समेत शरीर पर पांच जगह चाकू से वार किए। वारदात के बाद आरोपी बेखौफ स्कूल और चौराहे से भाग निकले। हमलावरों में एक युवक स्कूल ड्रेस में था। वहीं, घायल शिक्षक का हिसार के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी कुम्हारान निवासी पंकज प्रशिक्षु शिक्षक के तौर पर स्कूल में कार्यरत हैं। सोमवार को वह 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक आए और चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगते ही शिक्षक जमीन पर गिर गए। बच्चों ने शोर मचाया तो अन्य शिक्षकों की नजर पड़ी। चाकू मारने के तुरंत बाद हमलावर भाग निकले। साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल पंकज को सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। आरोपियों में से एक स्कूल ड्रेस में था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी मकसूद अहमद, डीएसपी विनोद शंकर, सिटी एसएचओ कृष्ण, सीआईए इंचार्ज आसीन खान व अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के अलावा पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली हैं। फुटेज में तीन युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक युवक प्रिंसिपल कार्यालय के सामने से होता हुआ मुख्य गेट की तरफ से बाहर निकला जबकि दो युवक दूसरे गेट से भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात स्थल से कुछ दूरी पर तैनात थे 20 पुलिस जवान
शहर में सोमवार को भी सीलिंग प्लान चलाया जा रहा था। इसके लिए स्कूल से कुछ ही दूरी पर करीब 20 पुलिस जवान तैनात थे। इसके अलावा स्कूल के गेट के बाहर भी पुलिस कर्मचारी थे। फिर भी आरोपी इतना बेखौफ होकर आए और वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल भागे।





पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों को पहचानने का प्रयास जारी है। गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी के अलावा सीआईए की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- मकसूद अहमद, हांसी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed