फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kisan express train, drail, late reached in hisar

बठिंडा यार्ड में किसान एक्सप्रेस के पटरी से उतरे दो डिब्बे, पांच घंटे 40 मिनट लेट पहुंची हिसार

Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
kisan express train, drail, late reached in hisar
हिसार। बठिंडा यार्ड में रविवार सुबह किसान एक्सप्रेस के दो डिब्बे उतर गए। ट्रेन के डिब्बे उतरने की सूचना स्थानीय अधिकारियों के अलावा बीकानेर मंडल के अधिकारियों को दी गई और जांच शुरू कर दी। डिब्बे उतरने का क्या कारण रहा इसको लेकर रेलवे अधिकारी भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने इसकी जांच शुरू कर दी। पटरी से डिब्बे उतरने के कारण किसान एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे 40 मिनट की देरी से हिसार पहुंची। यात्री सुबह से ट्रेन का इंतजार करते रहे। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। काफी यात्रियों ने तो ट्रेन देरी से पहुंचने पर बसों में सफर किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह पांच बजे की है। जब बठिंडा स्टेशन पर ही ट्रेन को आगे-पीछे किया जा रहा था तो इंजन के साथ लगते दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी भी पहुंचे। उसके बाद ट्रेन के दोनों डिब्बों को बदला गया और उनकी जगह दूसरे डिब्बे लगाए गए। फिर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। यह ट्रेन सुबह पांच बजे बठिंडा से हिसार होते हुए दिल्ली जाती है, लेकिन बठिंडा से किसान एक्सप्रेस सुबह 10:50 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

वर्जन-
बठिंडा यार्ड में ही इंजन के साथ लगते दो डिब्बे उतर गए थे। अभी तक डिब्बे उतरने का कारण नहीं पता चला है। जांच चल रही है। दोनों डिब्बों को बदलकर ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप शर्मा, स्टेशन अधीक्षक, बठिंडा
वर्जन-
बठिंडा से किसान एक्सप्रेस लेट चलने की सूचना आई थी। इस ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह आठ बजे का है, लेकिन रविवार को दोपहर 1:40 बजे ट्रेन हिसार पहुंची थी।
- केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed