फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kirtan shapur road hisar, Accident hisar, Hisar

अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 19 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
kirtan shapur road hisar, Accident hisar, Hisar
Mohit file Photo - फोटो : Bureau

किरतान शाहपुर रोड पर डाया के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शादी का कार्ड देने के लिए रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। हादसे में मरने वाले युवक डाया निवासी 25 वर्षीय मोहित व उसका दोस्त सुमित थे। बाइक सवार दोनों युवकों को स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद एक बार तो स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी रोकी मगर हालात देखकर वह गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने हादसे कर मौके से फरार गाड़ी ट्रेस कर ली है। गाड़ी मिंगनी खेड़ा गांव की बताई जा रही है।

विज्ञापन


खोखा गांव जानी थी मोहित की बारात
परिजनों ने बताया कि मोहित की 1 अप्रैल को शादी होनी थी। शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए ही वह अपने दोस्त के साथ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जैसे ही वे लोग मात्रश्याम की तरफ से रावलवास की तरफ किरतान शहापुर चौराहे पर मुड़ने लगे तो बाइक व स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


ढाणियों के लोग आए मदद के लिए
दोनों वाहनों की भिड़ंत से हुए जोर के धमाके की आवाज सुनकर वहां ढाणियों में रहने वाले तथा खेतों में काम करने वाले लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने वहां उनकी मदद करने की सोची मगर मौके पर ही दोनों की मौत हो चुकी थी। हालांकि हादसा होते ही स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने भी अपनी गाड़ी रोकी मगर दोनों की मौत होते देख घबराकर वहां से वे भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित था 11 वीं कक्षा का छात्र
मृतक के चाचा सत्यवान ने बताया कि मोहित खेतीबाड़ी का काम करता था और सुमित 11 वीं कक्षा का छात्र था। मोहित की 1 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी के चलते मोहित अपने दोस्त सुमित को साथ लेकर शादी का निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदारों के यहां जा रहा था। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवकों के परिवार में एक एक बड़े भाई हैं। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed