{"_id":"5e3097b58ebc3e680d0cb1b3","slug":"kick-start-football-club-won-the-first-match-three-girls-include-this-team-hisar-news-rtk539482781","type":"story","status":"publish","title_hn":"किक स्टार्ट फुटबाल क्लब ने जीता पहला मैच, मंगाली की तीन बेटियां हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किक स्टार्ट फुटबाल क्लब ने जीता पहला मैच, मंगाली की तीन बेटियां हैं शामिल
विज्ञापन
लीग का पहला मैच जीतने के बाद खुशी मनाती मंगाली की बेटियां।
- फोटो : Hisar
बंगलूरू में शुरू हुए इंडियन फुटबाल लीग में मंगाली की बेटियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला मैच जीत लिया है। इस लीग में मंगाली की बेटी रेणु, ममता और मोना बेंगलुरु किक स्टार्ट फुटबाल क्लब की ओर से खेल रही हैं। पहला मैच किक स्टार्ट फुटबाल क्लब और बड़ोदा फुटबाल एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें किक स्टार्ट फुटबाल क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की और पहला मैच जीत लिया। वहीं मंगाली की बेटी मोना ने पहला गोल दागा। इस दौरान उसे पांच हजार रुपये की राशि दी गई।
अब 30 जनवरी को दूसरा मैच फुटबाल क्लब कोलापुर और किक स्टार्ट फुटबाल क्लब बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। किक स्टार्ट फुटबाल क्लब की ओर से मंगाली की तीन बेटियां खेलेंगी। वहीं इंडियन वूमन फुटबाल लीग 14 फरवरी तक चलेगा।
इस लीग में मंगाली की सात बेटियां रेणु, ममता, मोना, आरती, सपना, मंजू और शर्मिला खेल रहीं हैं। इनमें से रेणु, ममता और मोना बेंगलुरु किक स्टार्ट फुटबाल क्लब से खेल रही हैं, जबकि आरती कोलकाता के श्री भूमि फुटबाल क्लब से खेल रही है। इसी प्रकार सपना, मंजू और शर्मिला बड़ोदा फुटबाल एकेडमी की ओर से खेल रही हैं।