फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Keep clapping sweetly, keep singing Jai Mata Di

Hisar News: मीठी-मीठी तालियां बजाई जाओ जी, जय माता दी गाई जाओ जी

Mon, 08 Sep 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 08 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Keep clapping sweetly, keep singing Jai Mata Di
हिसार के पटेल नगर में आयोजित मां भगवती के जागरण में ज्योत प्रज्जवलित करते हुए।
हिसार। पटेल नगर स्थित मेन मार्केट ग्राउंड में शनिवार रात मां भगवती का 16वां जागरण आयोजित किया गया। मां वैष्णो सेवा समिति की ओर से आयोजित जागरण में भक्तों ने बढ़-चढ़कर हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

माता का विशाल दरबार सजाया गया और झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मीठी-मीठी तालियां बजाई जाओ जी, जय माता दी गाई जाओ जी भजन पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, जगदीश जिंदल, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार पहुंचे। अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकांत के पौत्र विराटकांत, पार्षद राजेंद्र बिडलान मौजूद रहे। मंच का संचालन सुदर्शन मुखीजा ने किया।
विज्ञापन

महामाई का ध्वज दुर्गा मंदिर मढ़ी से चलकर जागरण स्थल पर स्थापित किया गया। मां ज्वाला से अखंड ज्योत लाई गई। पं. ओमप्रकाश शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायक जाॅनी सुफी ने रब कहन पहलो मां कहना सिखया, तेरी जय जय हो रानिये, खाली झोली भरती है सबका कर्म वो करती है, तेरीया गल्लां तेरीया चर्चा करदे अज सारे, मैं जुगनी हा शेरावाली दा से समा बांध दिया।
इस मौके पर दिल्ली से सुशील चावला, फतेहाबाद से अंकिता माल्या, श्रद्धा जागरण से रिंकू खुराना ने माता के भजनों पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कथावाचक अशोक लाची ने मां भगवती का गुणगान किया।

इस मौके पर समिति के प्रधान हरीश छाबड़ा, संचित सिंधवानी, सुरेश कुमार, विजय कक्कड़, कंवल जीत तनेजा, संजय झांब आदि मौजूद रहे। रात को ज्योत प्रचलित करने के बाद पांच जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed