{"_id":"68c1d637448917548401aace","slug":"jyoti-malhotras-appearance-through-video-conferencing-hisar-news-c-21-hsr1012-706856-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ज्योति मल्होत्रा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ज्योति मल्होत्रा की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी
विज्ञापन
हिसार। जासूसी के शक में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को डयूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। सिविल जज के अवकाश पर होने के कारण ज्योति की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेशी नहीं हुई और चार्जशीट भी नहीं सौंपी गई।
वकील कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल खारिज किए जाने के आदेश की कापी हमें मिली है, जिसका अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही रिविजन पीटिशन दाखिल करेंगे। अदालत में अब 16 सितंबर को सुनवाई होगी और ज्योति मल्होत्रा को संशोधित चार्जशीट दी जाएगी। पुलिस को 90 दिन में 14 अगस्त तक जांच पूरी करनी चाहिए थी। पुलिस की ओर से अब तक जांच पूरी नहीं की गई। ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।