फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jyoti Malhotra did not appear physically in the court

Jyoti Malhotra: कोर्ट में व्यक्तिगत तौर पर पेश नहीं हुई ज्योति, छुट्टी पर था जज, अब इस दिन होगी सुनवाई

Wed, 10 Sep 2025 05:36 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार
माई सिटी रिपोर्टर हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को कोर्ट में  व्यक्तिगत तौर पेश पेशी नहीं हुई। 

विज्ञापन
Jyoti Malhotra did not appear physically in the court
ज्योति मल्होत्रा, यूट्यूबर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा की बुधवार को सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेशी होनी थी। जिसमें ज्योति मल्होत्रा को चार्जशीट की प्रति भी सौंपी जानी थी। सिविल जज सुनील कुमार के अवकाश पर चले जाने के चलते ज्योति को अदालत में व्यक्तिगत तौर पेश नहीं किया गया। डयूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में वीडियो कांफ्रेस से सुनवाई हुई। जिसमें अगली तारीख 16 सितंबर तय की गई है। अदालत ज्योति की चार्जशीट को लेकर लगाई गई चारों एप्लीकेशन पर भी फैसला दिया है। अदालत ने मीडिया ब्रीफिंग पर रोक नहीं लगाई है। 10 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर पेशी होगी।उसी दिन संशोधित चार्जशीट ज्योति को दी जाएगी।

विज्ञापन


ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा की डिफॉल्ट बेल किस आधार पर खारिज कर दी थी। डिफॉल्ट बेल खारिज किए जाने के आदेश की कापी हमें मिली है। जिसका अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही रिविजन पीटिशन लगाएंगे। कुमार मुकेश ने बताया कि जेएमआईसी सुनील कुमार की अदालत में 16 सितंबर को व्यक्तिगत तौर पर पेश किया जाएगा। उसी दिन ज्योति मल्होत्रा को संशोधित चार्जशीट दी जाएगी।
विज्ञापन


कुमार मुकेश ने बताया कि सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में दी एप्लीकेशन में पुलिस ने इस मामले की मीडिया ब्रीफिंग पर भी रोक पर कोई रोक नहीं लगाई है। कुमार मुकेश ने कहा कि पुलिस को 90 दिन में 14 अगस्त तक जांच पूरी करनी चाहिए थी। पुलिस की ओर से अब तक जांच पूरी नहीं की गई। ज्योति मल्होत्रा को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed