{"_id":"63349d45435e9358a7173a2f","slug":"june-file-also-pending-in-property-tax-branch-1383-files-await-resolution-hisar-news-hsr6432078152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में जून की फाइल भी लंबित, 1383 फाइलों को समाधान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में जून की फाइल भी लंबित, 1383 फाइलों को समाधान का इंतजार
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा की कार्यप्रणाली पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शाखा में जून व जुलाई की भी फाइल लंबित पड़ी हैं। फिलहाल 1383 फाइलें लंबित हैं। इनमें लेवल एक पर 970 व लेवल दो पर 413 फाइलें लंबित हैं।
बता दें कि निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में लंबे समय से लंबित फाइलों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर ही चल रहा है। कुछ माह पहले एक साथ कई क्लर्कों के तबादले के बाद से शाखा में यह स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा रही सही कसर सचिव के तबादले ने पूरी कर दी। हालांकि इस दौरान एक सचिव तबादला होकर नगर निगम आए। उनके आने के बाद लंबित फाइलों की संख्या में कुछ कमी आई, लेकिन इसी बीच उनका भी तबादला हो गया। कुछ दिन पहले ही उनकी जगह दूसरे सचिव ने ज्वाइन कर लिया। मगर स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
एक दिन में जून व जुलाई की लंबित फाइलों को निपटाने के दिए आदेश
सूत्रों की मानें तो निगम के एक आला अधिकारी ने शाखा के कर्मचारियों को एक दिन में जून व जुलाई की सभी लंबित फाइलों को निपटाने के आदेश दिए हैं।