{"_id":"619be8007c5a3203e9687c14","slug":"joginder-gyeong-is-speaking-from-kaithal-told-for-25-boxes-what-is-your-scene-hisar-news-hsr617542748","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल से जोगिंद्र ग्योंग बोल रहा हूं, 25 पेटी के लिए बोला था, तेरा क्या सीन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल से जोगिंद्र ग्योंग बोल रहा हूं, 25 पेटी के लिए बोला था, तेरा क्या सीन है
विज्ञापन
बैठक में संबोधित करते व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। ऑटो मार्केट स्थित वेल्कम कार डेकोर के मालिक विपिन थरेजा से फोन पर 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि कैथल से जोगिंद्र ग्योंग बोल रहा हूं, 25 पेटी के लिए बोला था, तेरा क्या सीन है। इस बारे में विपिन ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सोमवार को व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में ऑटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में बैठक की। व्यापारियों ने 27 तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ऑटो मार्केट बंद कर विरोध जताने का एलान किया।
विपिन थरेजा ने 18 नवंबर को शहर थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि 13 नवंबर को उसके पास किसी ने फोन किया। स्वयं को इंद्र बताया था। आरोप था कि फोन करने वाले शख्स ने उससे रंगदारी मांगी। धमकी दी कि रंगदारी के बारे में किसी को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। विपिन ने बताया था कि 18 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे उसके पास फिर फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने स्वयं को जोगिंद्र ग्योंग बताया। आरोपी ने फोन कर उससे कहा कि अगर कल शाम पांच बजे तक रुपये नहीं दिए तो ठीक नहीं होगा। आरोपी ने उसे कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से हाथ धो बैठेगा।
शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल
आरोपी : हेलो
शिकायतकर्ता :हां जी
आरोपी : जोगिंद्र ग्योंग बोल रहा हूं कैथल से। पेमेंट का क्या है तेरा सीन। करनी है या फिर
शिकायतकर्ता : कौन सी पेमेंट
आरोपी : जो तेरे को बोला था 25 पेटी के लिए
शिकायतकर्ता : पेमेंट किसी चीज की, वो तो उन भाई साहब का फोन आया था ना
आरोपी : जिंदगी ते थोड़ा बहुत भी प्यार नहीं है कै
शिकायतकर्ता : फोन तो इंद्र भाई साहब ने किया था
आरोपी : गाली देते हुए, तू ये बता पेमेंट करेगा या नहीं, कल शाम को पांच बजे तक का टाइम है
शिकायतकर्ता : ठीक कहां मिलोगे
आरोपी : नहीं तो तू फंसेगा या तेरा भाई फंसेगा, फंसते ही गोली लगेगी।
शिकायतकर्ता : तो फिर कैसे लोगे पेमेंट
आरोपी : पेमेंट मैं तेरे को बताऊंगा जगह, वहां पर पेमेंट पहुंचानी है।
शिकायतकर्ता : ठीक है
आरोपी : अगर कल नहीं पहुंची ना पांच बजे तक पेमेंट
शिकायतकर्ता : ठीक है
आरोपी : जहां तक के घोड़े दौड़ा सकता है दौड़ा लेना
शिकायतकर्ता -: ठीक
आरोपी : थोड़ी सी भी गड़बड़ की तो जिम्मेदार तू होगा
शिकायतकर्ता : ठीक
आरोपी : कल शाम को पांच बजे फोन आएगा, शाम को पांच बजे पेमेंट का कर देना एडजस्ट, जहां भी होगा, तेरे को बता देंगे लॉकेशन
शिकायतकर्ता : ठीक
आरोपी : हां, जोगिंद्र ग्योंग
अगर 27 तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो ऑटो मार्केट बंद करेंगे
आईजी से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा कि डीआईजी ने बोला कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने सिम किसी फर्जी आईडी पर लिया था। सिम बेचने वाले को पकड़ लिया गया है। अगर 27 नवंबर तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो हम ऑटो मार्केट बंद करेंगे। उसके बाद भी नहीं पकड़े गए तो पहले हिसार फिर हरियाणा बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
- बजरंग दास गर्ग, व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष
आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं
मामला संज्ञान में आते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुशल सिंह के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- बलवान सिंह राणा, डीआईजी, हिसार