{"_id":"5f986ee98ebc3e2787335cf9","slug":"jjp-mla-rajkumar-gautam-did-not-come-in-cm-adn-deupty-cm-s-program-hisar-news-rtk5803537196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा के तीन विधायकों में एक रहा गायब, बाकी दोनों विधायकों में भी नहीं हुई कोई बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा के तीन विधायकों में एक रहा गायब, बाकी दोनों विधायकों में भी नहीं हुई कोई बात
विज्ञापन
कुछ इस तरह बैठे रहे राज्य मंत्री अनूप धानक और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीतेंद्र जीत
हिसार। एयरपोर्ट के दूसरे चरण के कार्यों के भूमिपूजन और सरकार के कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भाजपा और जजपा के अनेक नेेता उपस्थित रहे। जिले से जजपा के तीन विधायक हैं, इनमें से उकलाना से विधायक अनूप धानक राज्य मंत्री भी हैं। इनके अलावा बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग हैं। ये दोनों मंच पर उपस्थित रहे, जबकि नारनौंद से जजपा विधायक रामकुमार गौतम कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
मंच पर पांच सोफा कुर्सी लगाई गई थीं। बीच वाली कुर्सियों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बैठे थे। उनकी बाईं तरफ जजपा विधायक अनूप धानक और जोगीराम सिहाग बैठे थे, जबकि दाईं ओर विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा व विधायक डॉ. कमल गुप्ता बैठे थे। साइड की दोनों कुर्सियों पर (जजपा विधायकों की ओर) हांसी से भाजपा विधायक विनोद भ्याना और राज्यसभा सांसद डॉ. डीपी वत्स मौजूद थे। दूसरी ओर की कुर्सियों पर हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह और सीएम विंडो प्रभारी अनिल राव बैठे थे। दोनों ओर साइडों में एक-एक कुर्सी बाद में लगाई गई, जिन पर एक ओर भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह और दूसरी ओर मेयर गौतम सरदाना बैठे।
सिहाग-अनूप धानक में नहीं हुई बात, गुप्ता-गंगवा रहे मशगूल
मंच पर एक ओर जहां जजपा के दोनों विधायक राज्य मंत्री अनूप धानक और जोगीराम सिहाग के बीच एक बार भी बातचीत नहीं हुई, वहीं दूसरी ओर बैठे रणबीर सिंह गंगवा और डॉ. कमल गुप्ता अधिकांश समय अपनी चर्चा में मशगूल दिखाई दिए। दोनों ओर साइडों में बैठे सांसद बृजेंद्र सिंह, अनिल राव, कैप्टन भूपेंद्र, विनोद भ्याना और मेयर गौतम सरदाना ज्यादा समय अपने मोबाइल पर बिताते नजर आए।
विज्ञापन
मुझे न्योता नहीं मिला
मेरे पास एयरपोर्ट कार्यक्रम कोई न्योता नहीं आया था। न ही कोई आधिकारिक संदेश आया और न ही किसी ने फोन पर सूचना दी थी, इसलिए मैं कार्यक्रम में नहीं गया।
-रामकुमार गौतम, विधायक, नारनौंद।

उपमुख्यमंत्री के भाषण के दौरान फोन में मशगूल सांसद बृजेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपे- फोटो : Hisar