फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   JJP district president resigned after being accused of rape

दुष्कर्म का आरोप लगने पर जजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
JJP district president resigned after being accused of rape
हिसार। जजपा के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने खुद पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसकी पुष्टि उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डालकर की है। उल्लेखनीय है कि जजपा जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले की शिकायत पीड़िता ने हिसार महिला थाने में दी थी। हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उन पर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप था कि रमेश गोदारा ने वर्ष 2017 में उससे पहली बार चंडीगढ़ में दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल कर लगातार दुष्कर्म किया। हिसार महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद इसे चंडीगढ़ के सेक्टर- 3 थाने में जांच के लिए ट्रांसफर किया गया है। महिला की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद जजपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट कर पार्टी से इस्तीफे के पुष्टि की।
विज्ञापन

फेसबुक पेज पर यह डाली पोस्ट
मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई है। मैंने अपने 60 वर्ष के जीवन में कोई गलत कार्य नही किया। मैं लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता आया हूं। जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच होगी, दूध का दूध, पानी का पानी होगा। मैं कानून की पालना करने वाला इंसान हूं और जांच में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देता हूं। पार्टी की गरिमा को बरकरार रखते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed