{"_id":"614e1e9a8ebc3e4afc368dfc","slug":"jindal-stainless-ltd-sent-wet-scrap-to-the-company-case-registered-on-6-hisar-news-hsr6126511129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदल स्टेनलेस लि. कंपनी को गीला स्क्रैप भेजा, 6 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदल स्टेनलेस लि. कंपनी को गीला स्क्रैप भेजा, 6 पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। शहर की स्टील निर्माता कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड में गीला स्क्रैप भेज करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। मैनेजर नरेंद्र ने सदर थाना में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि उनकी कंपनी को एमएस स्क्रैप की जरूरत स्टील निर्माण के कार्य में पड़ती है। कंपनी एमएस स्क्रैप अर्जुन माहतो, पूजा एंटरप्राइजिज, रामदाना मैटल प्राइवेट लिमिटड, जमशेदपुर सप्लायर्स से मंगवाती है। पिछले कई दिनों से कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्रक में माल कम होने का शक जताया। जांच की तो पता लगा कि सप्लायर्स गीला स्क्रैप ट्रक में भरकर फैक्टरी में लाते हैं। माल सूखने पर तकरीबन एक टन प्रति ट्रक कम निकलता है, इससे कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।
अधिकारियों ने जब इस बारे संबंधित ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने कहा कि ब्रोकर और ट्रांसपोर्टर संदीप सिन्हा के माध्यम से स्क्रैप गाड़ी में लोड किया था। उसने कहा था कि हिसार पहुंचने में ट्रक को लगभग पांच से छह दिन लग जाएंगे और यह माल सूख कर वजन कम हो जाएगा। इस पर ब्रोकर ने कहा तू चितां ना कर यहां तो रोज ही हम ऐसा करते हैं। तू तो बस हिसार पहुंचने से 50 किलोमीटर पहले ट्रक में इतना ही पानी डाल लेना, वजन पूरा हो जाएगा। अब उनकी कंपनी को पता लगा है कि आरोपितों ने साजिश के तहत कंपनी को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। पुलिस ने धारा 406, 379 के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।