फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jindal Hospital Road will be rebuilt from around 64 lakhs

करीब 64 लाख रुपये से होगा जिंदल अस्पताल रोड का पुनर्निर्माण

Tue, 23 Jun 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jindal Hospital Road will be rebuilt from around 64 lakhs
Jindal Hospital Road will be rebuilt from around 64 lakhs - फोटो : Hisar
शहर के सबसे बड़े जिंदल अस्पताल के सामने के मुख्य रोड की हालत सुधरने वाली है। निगम की ओर से रोड के पुनर्निर्माण के लिए 63 लाख 82 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। कमिश्नर की मंजूरी मिलते ही इंजीनियरिंग विंग द्वारा टेंडर लगाया जाएगा। शेष बचे हुए डिवाइडर को भी सुधारने के लिए अलग से टेंडर लगेगा। मानसून सीजन के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस बार टेंडर में रोड की पांच साल की गारंटी पीरियड की शर्त भी रखी गई है।
विज्ञापन

रोजाना एक हजार से अधिक वाहनों की होती है आवाजाही
इस रोड पर रोजाना एक हजार से भी अधिक वाहनों की आवाजाही होती है, क्योंकि जिंदल अस्पताल के अलावा ब्लड बैंक और कई अन्य अस्पताल भी इसी रोड पर बने हुए हैं। रोजाना 100 से अधिक तो एंबुलेंस ही मरीजों को अस्पतालों में लेकर आती हैं।
विज्ञापन

जगह-जगह हो चुके हैं गड्ढे
क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिंदल अस्पताल रोड फिलहाल जगह-जगह से टूट चुका है। कई जगह तो गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इन गड्ढों के कारण हर समय हादसा होने की आशंका रहती है। वहीं, बरसाती मौसम में तो हालात और बुरे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदल अस्पताल रोड के पुनर्निर्माण की बहुत जरूरत है। यह शहर के प्रमुख रोड में शामिल है, क्योंकि यहां कई अस्पताल बने हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।
- जगमोहन मित्तल, पार्षद, वार्ड नंबर 12
निगम द्वारा जिंदल अस्पताल रोड के पुनर्निर्माण के लिए 63 लाख 82 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। कमिश्नर की मंजूरी के बाद टेंडर लगा दिया जाएगा।
- संदीप सिहाग, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed