फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jiban Kundu murder case: Weapons, including a double-barrel gun, recovered from the main accused's house.

जीवन कुंडू हत्याकांड: मुख्य आरोपी के घर से दोनाली बंदूक समेत हथियार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jiban Kundu murder case: Weapons, including a double-barrel gun, recovered from the main accused's house.
 जीवन कुंडू की फाइल फोटो
हिसार। जीवन कुंडू हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश के घर से पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनाली बंदूक, हथौड़ा और लाठी-डंडे बरामद किए हैं। वहीं अन्य दो आरोपियों सूर्य नगर निवासी सौरभ उर्फ मोलड़ और भारत नगर निवासी विशाल उर्फ बाबा के कब्जे से भी लाठी-डंडे मिले हैं।
विज्ञापन


तीन दिन के रिमांड के बाद एचटीएम थाना पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस मुख्य आरोपी रमेश को बुधवार रात सूर्य नगर स्थित उसके घर लेकर पहुंची। हमले की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गली की स्ट्रीट लाइटें बंद करवा दी थीं। करीब आधे घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान घर से मिले हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को करता रहा गुमराह

एचटीएम थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी रमेश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गुजरात के बाद वह दक्षिणी राज्यों की ओर भागने की फिराक में था। वह कुछ दिन एक जगह रुकता और वाईफाई के माध्यम से सिम का इस्तेमाल करता था, ताकि उसकी लोकेशन का पता न चल सके। इसके बाद वह अपना ठिकाना बदल लेता था।


जूनागढ़ से गिरफ्तार किया था मुख्य आरोपी

जीवन कुंडू हत्याकांड में सूर्य नगर निवासी रमेश समेत तीन आरोपियों को हिसार पुलिस और एसटीएफ की टीम ने 23 अगस्त को गुजरात के जूनागढ़ से गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी वहां एक सार्वजनिक स्थान पर छिपे हुए थे। इससे पहले 4 अगस्त को 10-12 आरोपियों ने जीवन कुंडू की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed