फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jewelery worth lakhs and cash worth Rs 2 lakh stolen in Ward 17

Hisar News: वार्ड 17 में लाखों के जेवरात व 2 लाख की नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs and cash worth Rs 2 lakh stolen in Ward 17
बरवाला। शहर के वार्ड-17 में चाेर एक मकान से शुक्रवार की रात को 25 तोले सोने के आभूषण, 400 ग्राम चांदी व 2 लाख रुपयों की नकदी ले गए। चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जब यह वारदात हुई उस दौरान मकान मालिक अपनी पत्नी सहित बाहर गया हुआ था। शनिवार सुबह जब लौटा तो कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इस संबंध में वार्ड 17 निवासी विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची व जरूरी तथ्य जुटाए। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी तनुज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र व आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed