{"_id":"6a8212b6fed0eb7dab02d26c","slug":"jci-park-to-be-built-at-a-cost-of-18-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-931938-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 18 लाख रुपये से बनेगा जेसीआई पार्क, विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 18 लाख रुपये से बनेगा जेसीआई पार्क, विधायक ने किया शिलान्यास
Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर के जेसीआई चौक के पास 18 लाख रुपये की लागत से एक नया जेसीआई पार्क बनाया जाएगा। विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को इस परियोजना का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। यह पार्क शहर की सुंदरीकरण में वृद्धि करेगा। यह नागरिकों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित होगा। हांसी में विभिन्न चौकों के सुंदरीकरण का कार्य निरंतर जारी है।
उन्होंने कहा कि विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना भी विकास का महत्वपूर्ण पहलू है। विधायक ने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। सार्वजनिक संपत्तियों की देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान, विधायक ने सुभाष जैन को सम्मानित किया। जैन ने मोक्ष वाहिनी वाहन के निशुल्क संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया था। भयाना ने जैन के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं। हांसी में सामाजिक संस्थाएं जनहित के कार्यों में लगातार योगदान दे रही हैं।