{"_id":"68a2d7f5006a9d865d0f1da1","slug":"jat-samaj-meeting-in-hisar-hisar-news-c-21-1-hsr1020-690135-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जाट समाज की बैठक में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जाट समाज की बैठक में फैसला
विज्ञापन
जाट सेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
माय सिटी रिपोर्टर
हिसार। जाट सेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आधारशिला इंस्टीट्यूट, हिसार में संघ के प्रधान राजेश बडाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।संघ के प्रवक्ता सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने बताया कि बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसी एक चौक-चौराहे पर जाट समाज के किसी महापुरुष या संत की प्रतिमा स्थापित कर उस मार्ग का नाम उनके नाम पर रखा जाए । स्थानीय मुद्दों को लेकर स्थानीय विधायिका से बैठक कर उनके निदांन का हल निकाला जाए और संघ हर तीन-चार महीने के अंतराल पर कोई न कोई बड़ा संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करे।समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए एक जुट रहने व सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त करने पर भी खुलकर चर्चा हुई । जाट धर्मशाला, हिसार के प्रधान संजीव कुमार नम्बरदार ने भी समाज के लिए हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया और जाट सेवक संघ के कार्यों की सराहना की।समाज को एक लक्ष्य के तहत संगठित कर, समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास को समाप्त करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।संघ ने सभी जिलों में कार्यकारिणी गठित करने और सदस्यता अभियान को निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया।बैठक में संगठनात्मक एकता, समाजहित एवं युवाओं के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर महासचिव जोगिन्द्र सिंह पातड़, साधु राम जाखड़, सिरसा से राजेन्द्र कड़वासरा, कृष्ण खिचड़, सुभाष चहल, डॉ. धूप सिंह सिन्धु, संजीव कुमार नम्बरदार (प्रधान, जाट धर्मशाला), सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी प्रवक्ता, देवेन्द्र मान, स्नेहलता श्योकंद, वीरेंद्र अहलावत, कुलबीर दूहन , सत्यवान शास्त्री, नरेन्द्र घणघस, रणबीर बूरा, बलजीत पूनियां, मनीराम मोर, संदीप कुमार, अनिल पातड़, डॉ. तेजबीर चाहर, संजय कुण्डू सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थ