फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jasbir had hatched a conspiracy on the entry of 'Wo' in married life and the marriage of his wife the very next day of divorce

Hisar News: शादीशुदा जिंदगी में 'वो' की एंट्री और तलाक के अगले ही दिन पत्नी के शादी रचाने पर जसबीर ने रची थी साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jasbir had hatched a conspiracy on the entry of 'Wo' in married life and the marriage of his wife the very next day of divorce
पुलिस गिरफ्त में आए दोहरे हत्याकांड के पांचों आरोपी। 
हिसार। कनोह गांव में दंपती रामचंद्र और रेणु की हत्या के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को जसबीर सिंह उर्फ काला, मंदीप, कुलवंत और गांव किरोड़ी के रहने वाले रूप और सनी ने मिलकर अंजाम दिया था। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वारदात से पहले दंपती की रेकी की गई थी। वहीं दो दिन पहले गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों को गांव में न आने की बात कही थी। वारदात वाले दिन भी दंपती दूध लेने के लिए गांव आया था, जिसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार से वार कर रामचंद्र और रेणु की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी एक ही बाइक पर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि रेणु और रामचंद्र की फोन पर बातचीत होती थी। पता चलने पर जयबीर ने रेणु को टोका था, लेकिन उसने एक न मानी। रेणु ने अग्रोहा और जींद महिला सेल में जसबीर के खिलाफ शिकायतें देनी शुरू कर दीं। 2021 में जसबीर से झगड़ा कर अपने मायके चली गई थी। शादीशुदा जिंदगी में वो की एंट्री से मनमुटाव ज्यादा बढ़ा तो 17 अक्तूबर 2022 को तलाक मंजूर हो गया और अगले ही दिन रेणु ने अपने प्रेमी रामचंद्र से शादी कर ली। इससे खफा जसबीर ने हत्या की साजिश रची। हालांकि शादी करने के बाद दंपती गांव से बाहर चला गया। जनवरी 2023 में गांव लौट आए और ढाणी में रहने लगे। इस दौरान गांव में आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

तलाक के बाद रेणु को मिले थे साढ़े चार लाख रुपये
उप निरीक्षण चांदीराम ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी जसबीर उर्फ काला हलवाई की शादी 2015 में रेणु के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद गांव के रामचंद्र को लेकर रेणु और जसबीर में अनबन होती थी। इसी बात को लेकर अक्सर घरेलू कलह होती थी। रामचंद्र के साथ शादी करने के लिए रेणु ने जसबीर से 2022 में तलाक लिया था। तलाक के बाद रेणु को साढ़े चार लाख रुपये मिले थे। रामचंद्र के साथ शादी करना और साढ़े चार लाख रुपये लेना जसबीर को खटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन रेणु ने छोड़ा जसबीर का घर, उसी दिन रची थी साजिश
पूछताछ में सामने आया कि जिस दिन रेणु गांव के ही रामचंद्र के साथ रहने के लिए गई थी। उसी दिन से जसबीर ने दोनों की हत्या करने की योजना बनाई थी। आरोपी जसबीर ने अपने चाचा के बेटे मंदीप और ताऊ के लड़के कुलविंदर के साथ प्लान बनाया। किरोड़ी निवासी रूप और सन्नी जो जसबीर के दोस्त हैं उनको भी प्लान में शामिल कर लिया। कई बार हत्या करने सोची लेकिन मौका नहीं मिल पाया।
रेकी करने के बाद दिया वारदात को अंजाम
मंदीप ने रामचंद्र और रेणु की रेकी की। उसने चारों को बताया कि शाम के समय रामचंद्र बाइक पर सवार होकर गांव में अपनी मां के घर से दूध लेने के लिए आता है। वारदात वाले दिन मंदीप ने रामचंद्र के पास फोन कर बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर गांव से निकले हैं। पता चलने के बाद जसबीर और अन्य पिकअप में सवार होकर गांव से निकले और सीधे बाइक को टक्कर मार दी और दोनों की हत्या कर डाली।
नाली में पिकअप फंसने के बाद एक ही बाइक पर हुए थे पांचों आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों की पिकअप गाड़ी नाली में फंस गई थी। उसके बाद पांचों आरोपी एक ही बाइक पर सवार होकर कनोह से भूना पहुंचे थे। भूना से कोई झांसल, सूरतगढ़, रतिया, भूना आदि जगहों पर छिपकर रहने लगे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।

बयान -----
दोहरे हत्याकांड के पांचों आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि तलाक के बाद से भी मुख्य आरोपी दंपती से रंजिश रखे था। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
- चांदीराम, उप निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed