फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   jan aashiwad yatra

जिन्होंने खाया है उसे निकालेंगे, छोड़ेंगे नहीं : मनो

Tue, 03 Sep 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
jan aashiwad yatra
ोन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गांव नलवा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : Hisar
18 अगस्त को कालका से शुरू हुई मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा ने सोमवार शाम सवा 5 बजे नलवा से जिले में प्रवेश किया। हालांकि यात्रा को तीन बजे पहुंचना था, लेकिन यह सवा दो घंटे देरी से पहुंची। 15 दिनों तक लगातार प्रदेश के लोगों से रूबरू होते हुए और संबोधित करने के कारण मुख्यमंत्री का गला खराब था, इसके बावजूद उनके जोश में कोई कमी नजर आई। नलवा हलके में पहुंचे पर यात्रा का सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने रथ के ऊपर से ही पूरे 12 मिनट तक लोगों को संबोधित किया। अपने 12 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पांच साल के दौरान भाजपा के मंत्रियों पर कोई दाग नहीं है। सरकार बनने पर हमने कहा था कि हम न खाएंगे और न खाने देंगे। इस पर हम कायम रहे हैं और जिन्होंने प्रदेश का खाया है, उसे निकालेंगे, छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई और दलाल व बिचौलियों को खूंटी पर टांगने का काम किया। अपने पांच साल के कार्यकाल में हरियाणा से भ्रष्टाचार व बिचौलियों को साफ करने की ईमानदार पहल की है और प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष तरीके से मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने मौजूद भीड़ से 75 पार- अबकी बार के नारे भी लगवाए। रथ पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह, हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुुुुभाष बराला, विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया सहित अनेक नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने लोगों पर गुलाब के फूलों की बारिश भी की।
विज्ञापन

लोगों ने किया स्वागत
जन आशीर्वाद यात्रा नलवा हलके के गांव डाया, मंगाली, कालवास, चौधरीवास, गोरछी व सरसाना होते हुए आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बालसमंद में पहुंची। यहां से यात्रा ने आदमपुर के गांव डोभी, आर्यनगर (नलवा) व चंदननगर होते हुए हिसार विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। सभी स्थानों पर आशीर्वाद यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एक तिहाई प्रदेश किया कवर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 18 अगस्त से पूरे प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए यह यात्रा कालका विधानसभा क्षेत्र से शुरू की थी और अब तक यह यात्रा एक-तिहाई प्रदेश को कवर कर चुकी है। हिसार के बाद यह यात्रा जींद, फतेहाबाद व सिरसा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि हर रोज यात्रा के रास्ते में आने वाले गांवों व शहरों में अपार भीड़ उमड़ रही है और प्रतिदिन लगभग 200 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये नेता रहे यात्रा में सीएम के साथ मौजूद
जन आशीर्वाद यात्रा के साथ खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स, राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह, लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह व नायब सिंह सैनी, हिसार विधायक डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, प्रो. मंदीप मलिक, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, रणबीर गंगवा, प्रो. छत्तरपाल सिंह, कृष्ण सरसाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed